
अपनी जिम्मेदारी से न भागे केंद्र सरकार... 'रेल रोको' प्रदर्शन से पहले बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल
AajTak
किसान संगठन अपनी मांगों को पूरी कराने के लिए 10 मार्च को प्रस्तावित 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं. अपने रेल रोको प्रदर्शन से पहले जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार से कहा कि वह सभी फसलों पर एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी देने की अपनी जिम्मेदारी से न भागे.
किसान संगठन अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए 10 मार्च को प्रस्तावित 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं. उससे पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शनिवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह सभी फसलों पर एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी देने की अपनी जिम्मेदारी से न भागे. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में रविवार को 'रेल रोको' विरोध का आह्वान किया है. रिपोर्टों का हवाला देते हुए, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता डल्लेवाल ने अरहर, उड़द, मसूर, मक्का और कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटीकृत खरीद की केंद्र की योजना को खारिज कर दिया. पत्रकारों से बात करते हुए डल्लेवाल ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक 'सी2 प्लस 50 परसेंट' फॉर्मूले के तहत सभी फसलों पर एमएसपी दिया जाना चाहिए. उन्होंने उन दावों को भी खारिज कर दिया कि सभी फसलों पर एमएसपी देना व्यवहारिक नहीं है, क्योंकि इसमें भारी लागत आएगी.
सरकार के जिम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए
डल्लेवाल ने कहा कि सरकार 1.38 लाख करोड़ रुपये का पाम ऑयल आयात कर रही है, लेकिन वह किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी देकर उन पर खर्च नहीं कर सकती. सरकार को अपनी जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए. देश के किसानों को बचाने के लिए एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए.
पटरियों पर बैठेंगे किसान इस दौरान किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया से कहा कि प्रदर्शनकारी किसान फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, गुरदासपुर जिलों सहित पंजाब की कई जगहों पर रेलवे पटरियों पर बैठेंगे. भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां), भारती किसान यूनियन (दकौंदा-धनेर) और क्रांतिकारी किसान यूनियन 'रेल रोको' आंदोलन में भाग लेंगे.किसानों ने खारिज किया सरकार के प्रस्ताव वहीं, इससे पहले किसान नेताओं ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल के लिए एमएसपी पर दलहन, मक्का और कपास की खरीद के भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह किसानों के पक्ष में नहीं है. 18 फरवरी को किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की वार्ता के दौरान तीन केंद्रीय मंत्रियों के एक पैनल ने प्रस्ताव दिया था कि सरकारी एजेंसियां किसानों के साथ समझौता करने के बाद पांच साल तक एमएसपी पर दालें, मक्का और कपास खरीदेंगी.क्या है किसानों की मांग
किसान केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे. किसानों के खिलाफ मुकदमे वापस ले सरकार. लखीमपुर खीरी मामले में दोषियों को सजा दी जाए. किसानों को प्रदूषण कानून से बाहर किया जाए. किसानों का कर्ज माफ करे सरकार. 2020 के विद्युत संशोधन विधेयक रद्द करें.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









