
अनुराग डोभाल के समर्थन में उतरीं मनीषा रानी, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
ABP News
Manisha Rani: मनीषा रानी ने एक वीडियो शेयर कर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर का समर्थन किया है. अनुराग को ट्रोल करने वालों को मनीषा ने करारा जवाब दिया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो में पहचान बना चुकीं मनीषा रानी इन दिनों एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने यूट्यूबर अनुराग डोभाल से जुड़े विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है. मनीषा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अनुराग का समर्थन किया और उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया.
मनीषा ने किया अनुराग का समर्थन
अपने वीडियो में मनीषा रानी ने कहा कि वो यूके राइडर यानी अनुराग डोभाल को पर्सनली नहीं जानतीं, लेकिन जो बातें उन्होंने हाल में सुनी हैं, उससे उन्हें दुख हुआ है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुराग और उनकी पत्नी रितिका को मैसेज करके बात करने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं हो सकी. मनीषा ने ट्रोल करने वालों से कहा कि हर चीज को लाइक्स और व्यूज से जोड़कर देखना सही नहीं है. अगर कोई अपनी परेशानी लोगों के साथ शेयर कर रहा है, तो उसे समझने की कोशिश करनी चाहिए. कई यूट्यूबर अपनी निजी समस्याएं लोगों से छिपा लेते हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी जिंदगी खुलकर शेयर करते हैं क्योंकि दर्शकों के साथ उनका एक इमोशनल रिश्ता बन जाता है. ऐसे में लोगों को उन्हें ट्रोल करने के बजाय सहारा देना चाहिए. मनीषा ने अनुराग के परिवार और करीबियों से भी अपील की कि इस समय उन्हें इमोशनली और मेंटली सपोर्ट करने की जरूरत है.
A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












