
'अतीक से भी ज्यादा खतरनाक है मुख्तार, वो कभी भी...', पुलिस अधिकारी ने बताई अंसारी के आतंक की कहानी
AajTak
माफिया मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में दस साल की सजा सुनाई. साथ ही उसके भाई अफजाल अंसारी को भी चार साल की सजा सुनाई गई. सजा सुनाए जाने के बाद गाजीपुर के एडिशनल एसपी रहे शंकर जायसवाल ने सोमवार को मुख्तार अंसारी के आतंक की कहानी बयां की है.
मुख्तार अंसारी अतीक अहमद से भी ज्यादा खतरनाक है. वो कभी भी पलट सकता है. उसकी बात पर कभी भरोसा नहीं किया जाना चाहिए. वो बेहद शातिर है. ये कहना है गाजीपुर के एडिशनल एसपी रहे शंकर जायसवाल का. नब्बे के दशक में खुद पर हुए हमले को याद करते हुए जायसवाल ने मुख्तार के आंतक की कहानी बयां की है.
शंकर जायसवाल कहते हैं, घटना 27 फरवरी 1996 की दोपहर 12:30 बजे थाना कोतवाली के लंका बस स्टैंड की है. डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव चल रहे थे. पुलिस को इनपुट मिला था की एक गाड़ी (UP 61, 8989) में असलहे से लैस कुछ लोग माहौल खराब कर सकते हैं. इस वजह से पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी इंस्पेक्टर ने बसपा जिलाध्यक्ष लिखी जीप को रोका. इसमें मुख्तार अंसारी सवार था. जीप रोकने पर मुख्तार ने कहा किसकी औकात है जो मुख्तार की गाड़ी की चेकिंग करे. ये कहते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी.
'वो गाजीपुर जेल का सिपाही साहब सिंह था'
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. इसमें गोली लगने से मुख्तार की गाड़ी पंचर हो गई और गाड़ी से कूदे एक शख्स के पैर में गोली लगी. मगर, मुख्तार पंचर जीप लेकर भाग गया. पुलिस ने जब घायल शख्स को जेल पहुंचाया तो पता चला कि वो गाजीपुर जेल का सिपाही साहब सिंह था. वह अपनी लाइसेंसी राइफल से मुख्तार के साथ चल रहा था. इतना ही नहीं मुख्तार की एक अन्य गाड़ी से जेल के एक अन्य सिपाही उमाशंकर की बंदूक भी मिली.
'उस जिप्सी का पहला मालिक अतीक अहमद था'
मुख्तार अंसारी की यही मॉडस ऑपरेंडी रही है. वो जेल के सिपाहियों को गाय, भैंस खरीद देता. उनके लिए हथियार के लाइसेंस बनवाता. यही सिपाही 8 घंटे की ड्यूटी करने के बाद मुख्तार के साथ अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ सुरक्षा में चलते थे. उसी में एक साहब सिंह था, जो फायरिंग में घायल हुआ था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








