
अडानी ग्रुप के इन तीन शेयरों का क्या होगा? आज भी लग गया लोअर सर्किट...निवेशक बर्बाद!
AajTak
Adani Group Share: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में गौतम अडानी लुढ़क कर 26वें पायदान पर पहुंच गए हैं. जबकि आज से ठीक एक महीने पहले गौतम अडानी चौथे पायदान पर थे.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ 24 जनवरी को रिपोर्ट जारी की थी, उसके बाद से ही अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयर्स बिखर गए.
पिछले कुछ दिनों में अडानी ग्रुप के तीन शेयरों को छोड़कर बाकी में तेजी दर्ज की गई. खासकर अडानी पोर्ट, अडानी विल्मर, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अबुंजा सीमेंट के शेयरों में थोड़ी रिकवरी आई है. लेकिन अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 21 फरवरी तक गिरावट का सिलसिला जारी है.
Adani Transmission के शेयर 21 फरवरी को 5 फीसदी की गिरावट के साथ 830.70 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में ये शेयर 70 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. 6 महीने में इस शेयर में 76 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं इस शेयर का 52 वीक हाई 4,236.75 रुपये है.
Adani Total Gas का शेयर गिरकर 876.80 रुपये पर पहुंच चुका है. एक महीने में यह शेयर 77 फीसदी से ज्यादा टूटा है. मंगलवार को भी इस शेयर में लोअर सर्किट लगा. पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने 4000 रुपये के उच्चतम स्तर को भी छुआ था.
इसके अलावा Adani Green Energy के शेयर भी हर रोज टूट रहे हैं. मंगलवार को भी शेयर 5 फीसदी गिरकर 567.40 रुपये पर पहुंच गया. एक महीने में ये शेयर 70 फीसदी गिरा है. जबकि इस शेयर का ऑल टाइम हाई 3050 रुपये था. पिछले 6 महीने अडानी ग्रीन के शेयर 77 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है.
गौरतलब है हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. हिंडनबर्ग के मुताबिक अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 85 फीसदी तक ओवरवैल्यूड हैं. जिसके बाद से ही शेयरों में गिरावट जारी है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









