
अचानक इस पेट्रोल पंप पर 15 रुपये बिकने लगा पेट्रोल... लोगों ने कराए टैंक फुल
AajTak
मैनेजर की गलती से एक पेट्रोल पंप पर लोगों की किस्मत खुल गई. यहां 15 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलने लगा. जिसके बाद लोगों में टंकी फुल करवाने की होड़ लग गई.
मैनेजर की गलती की वजह से एक पेट्रोल पंप पर लोगों को 135 रुपए प्रति लीटर की जगह करीब 15 रुपये प्रति लीटर (69 cents per gallon) पेट्रोल मिलने लगा. बता दें कि 1 गैलन 3.7 लीटर के बराबर होता है. काफी लोगों ने पेट्रोल पंप की गलती का फायदा भी उठाया. इससे पेट्रोल पंप को करीब 12.5 लाख का नुकसान हो गया.
माना जा रहा है कि 200 से अधिक लोगों ने इसका फायदा उठाया. इस गलती के लिए पेट्रोल पंप के मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया गया है. मैनेजर ने ऐसी गलती की थी कि कार की 50 लीटर वाली टंकी फुल करवाने के लिए उस पेट्रोल पंप पर लोगों को सिर्फ 750 रुपये ही देने पड़े. जबकि आमतौर पर उन्हें इसके लिए करीब 6750 रुपए देने पड़ते.
यह मामला अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया का है. यहां रैंचो कोर्डोवा के शेल गैस स्टेशन के मैनेजर जॉन स्जेसीना ने एक बड़ी गलती कर दी. उन्होंने बताया कि गलती से उनसे डेसीमल गलत जगह लग गया था. इसकी वजह से वहां पेट्रोल 501 रुपए प्रति गैलन बिकने लगा. बता दें कि अमेरिका में कई पेट्रोल पंप पर सेल्फ सर्विस की व्यवस्था होती है जहां लोग खुद पेट्रोल भरते हैं.
ABC न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन ने कहा- मैंने खुद सभी प्राइस लिस्ट लगाई थी. इसलिए, मैंने उसकी जिम्मेदारी ली और मैंने कहा कि हां यह मेरी गलती थी.
जॉन की इस गलती की वजह से पेट्रोल पंप को भारी नुकसान हुआ है. बड़ी संख्या में लोगों ने कम कीमत को देखते हुए अपना टैंक फुल करा लिया. इससे पेट्रोल पंप को करीब 12.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. जॉन ने कहा कि इस बात से चिंतित हैं कि कहीं गैस स्टेशन के मालिक नुकसान की भरपाई के लिए उनके खिलाफ केस ना कर दें.
जॉन ने बताया कि उनकी फैइमिली ने GoFundMe क्रिएट किया है. ताकि वह फंड इकट्ठा कर के नुकसान की भरपाई कर सकें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










