
'अग्निपथ' पर चलने से असहज हैं CM नीतीश कुमार! विधानमंडल दल की बैठक न होने की क्या है वजह
AajTak
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र से पहले इस बार विधानमंडल दल की बैठक नहीं हुई. वहीं विधायक दबी जुबान में कह रहे हैं कि बैठक होती, तो नीतीश कुमार को अग्निपथ योजना के बारे में बात करनी पड़ती. वहीं अंदरखाने चर्चा चल रही है कि नीतिश कुमार अग्निपथ योजना को लेकर असहज हैं.
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निपथ योजना को लेकर अगर किसी प्रदेश में सबसे ज्यादा विरोध हुआ है तो वह है बिहार. यहां करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है. लेकिन सियासत है कि थमने का नाम ही नहीं लेती. जहां RJD लगातार अग्निपथ योजना का विरोध कर रहा है, वहीं एनडीए की सहयोगी जदयू भी अग्निपथ के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आ रही है. अंदरखाने चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'अग्निपथ' पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं. इस बार का बिहार विधानसभा में होने वाला मानसून सत्र कई मायनों में अलग रहा. अग्निपथ को लेकर सवाल-जवाब हुए. वहीं, दूसरी ओर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक नहीं हुई.
सबसे बड़ी बात ये है कि किसी भी सत्र के शुरू होने से पहले सभी पार्टियों यानी खासकर सत्ता पक्ष के गठबंधन के विधानमंडल दल की बैठक होती है, इसमें निर्णय लिया जाता है कि सदन को कैसे चलाया जाए. सरकार की ओर से क्या रुख रहेगा. लेकिन इस बार एनडीए विधानमंडल दल की बैठक यानी एनडीए की बैठक नहीं हुई. एनडीए विधानमंडल दल की बैठक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होती है. मुख्य सचेतक जदयू के श्रवण कुमार हैं, और उपमुख्य सचेतक बीजेपी के जनक सिंह हैं. दोनों पार्टियों को मिलाकर कुल 9 सचेतक हैं. सचेतक ही बैठक का आयोजन करते हैं.
बैठक न होने की दलील को लेकर बताया जा रहा है कि इसका असली कारण अग्निपथ योजना है. क्योंकि इस पथ पर जदयू चलने को तैयार नहीं है. विधायकों ने दबी जुबान में कहा कि इस बार विधानमंडल दल की बैठक होती, तो नीतीश कुमार को अग्निपथ योजना के बारे में बात करनी पड़ती. इसलिए बैठक नहीं हुई. वहीं सियासी पंडितों का कहना है कि अग्निपथ को लेकर नीतीश कुमार पहले से ही असहज हैं और उसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बीच अग्निपथ को लेकर हुए हॉट-टॉक को भी इसका कारण बताया जा रहा है.
वहीं इस मामले में मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने बताया कि अलग-अलग सभी दलों की बैठक हुई है. को-आर्डिनेशन करके हम लोग सदन को चलाते हैं. बैठक महत्व नहीं रखती है. दलों में आपसी को-आर्डिनेशन है. इसलिए सत्र अच्छे से संपन्न हुआ. हालांकि बैठक का ना होना श्रवण कुमार को असहज कर गया है. उन्होंने साफ कहा कि इस बार बैठक नहीं हो पाई. आगे से इसका ख्याल रखा जाएगा. सियासी जानकारों की मानें, तो बैठक ना होने के पीछे अग्निपथ है, क्योंकि जदयू इसको लेकर असहज है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








