
अगर आपके साथ बार-बार हो रहा है ऐसा तो कुछ बुरा होने का है संकेत, ना करें इग्नोर
AajTak
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, खाने में बाल ना सिर्फ भोजन को दूषित करता है, बल्कि ये जीवन में किसी बड़े संकट के आने का सिग्नल भी हो सकता है. खाने में लगातार बालों का निकलना अच्छा संकेत नहीं है. ये किसी बड़ी समस्या का सिग्नल भी हो सकता है.
अक्सर भोजन करते वक्त खाने में बाल निकल आता है. ऐसा अगर साल, छह महीने में एक बार हो रहा है तो परेशानी की बात नहीं है. लेकिन अगर ऐसा लगातार हो रहा है तो ये किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि खाने में बार-बार बाल निकलने की क्या वजह होती है और इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है.
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, खाने में बाल ना सिर्फ भोजन को दूषित करता है, बल्कि ये जीवन में किसी बड़े संकट के आने का सिग्नल भी हो सकता है. खाने में लगातार बालों का निकलना अच्छा संकेत नहीं है. यह बताता है कि इंसान के ऊपर राहु का बुरा प्रभाव है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इंसान के ऊपर जब राहु भारी होता है तो इंसान के खाने में बाल निकलने लगते हैं.
खाने में बाल निकले तो करें ये काम खाने में पड़ा बाल ना सिर्फ आपकी सेहत के लिहाज से खराब है, बल्कि ये राहु के नकारात्मक प्रभाव को आपके जीवन में बढ़ा देगा. इसलिए ऐसे दूषित खाने से परहेज करें. बेहतर होगा कि ये खाना आप कुत्ते या गाय को खिला दें, लेकिन स्वयं खाने से बचें.
राहु कैसे पहुंचाएगा नुकसान?
1. राहु जब बिगड़ जाता है तो पैसों की बर्बादी या आर्थिक मोर्चे पर नुकसान होने लगता है. लाख कोशिशों के बाद भी इंसान के हाथ में पैसा नहीं रुकता है.
2. राहु इंसान के गलत व्यवहार के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है. जिन लोगों का राहु बिगड़ जाता है वे क्रोध या भाषा पर संयम खोने जैसी परेशानियों का सामना करते हैं. लोगों के साथ उनके संबंध खराब होने लगते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










