
अखिलेश यादव क्या यूपी में खोज रहे हैं लालू वाला रोल? कांग्रेस को लेकर गठबंधन पर एकतरफा ऐलान के मायने क्या
AajTak
अखिलेश यादव ने एकतरफा ऐलान कर दिया है कि 2027 के यूपी चुनाव में भी कांग्रेस से गठबंधन जारी रहेगा. क्या अखिलेश यादव यूपी में लालू यादव वाला रोल खोज रहे हैं?
समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में साथ आए थे. यूपी के दो लड़कों (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) की ये जोड़ी इस बार हिट साबित हुई और गठबंधन ने 80 में से 43 सीटें जीत लीं. आम चुनाव नतीजों से उत्साहित दोनों दल गठबंधन जारी रखने की मंशा तो जाहिर कर रहे थे लेकिन दिल्ली और हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के स्टैंड से भविष्य को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया था. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद यह ऐलान कर दिया है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन यूपी चुनाव 2027 में भी जारी रहेगा.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सपा, इंडिया ब्लॉक के साथ ही यूपी चुनाव में जाएगी. कांग्रेस से गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस एकतरफा ऐलान के अब सियासी मायने तलाशे जाने लगे हैं. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या अखिलेश यूपी में लालू यादव वाला रोल खोज रहे हैं? इसकी बात करने से पहले लालू यादव के रोल की चर्चा भी जरूरी हो जाती है. दरअसल, लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा), दोनों ही जनता परिवार से निकली हैं.
बिहार में लालू यादव की पार्टी का बेस वोट मुस्लिम और यादव हैं और यूपी में इस वोटबैंक पर सपा की पकड़ मजबूत मानी जाती है. आरजेडी का 1999 से ही कांग्रेस से गठबंधन है. इस गठबंधन में लालू यादव और आरजेडी का रोल बड़े भाई का है. सीट शेयरिंग से लेकर तमाम फैसले लालू यादव ही लेते हैं. पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में यह देखने को भी मिला, जब लालू यादव ने कांग्रेस को एक-एक सीट के लिए पानी पिला दिया था. कांग्रेस के पूरा जोर लगाने के बाद भी आरजेडी पूर्णिया और बेगूसराय सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई और ग्रैंड ओल्ड पार्टी को ये फैसला मानना पड़ा था.
अखिलेश यादव भी यूपी में लालू यादव वाला रोल ही चाहते हैं. लोकसभा चुनाव से लेकर यूपी उपचुनाव तक, अखिलेश के तेवर वैसे ही दिखे भी. लोकसभा चुनाव के समय अखिलेश ने कांग्रेस की डिमांड दरकिनार कर 17 सीटें देने का ऐलान किया और अंत में कांग्रेस को उतनी ही सीटों पर लड़ने की सहमति देनी पड़ी. अखिलेश ने तो सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत के दौरान कांग्रेस से अपने दावे वाली सीटों से संभावित उम्मीदवार के नाम देने तक के लिए कह दिया था. विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस भी बराबर सीटों पर लड़ने की दावेदारी कर रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. तमाम रस्साकशी के बाद अखिलेश ने कांग्रेस की चारू केन के लिए एक सीट दी, वह भी साइकिल के सिंबल पर. कांग्रेस के संगठन की जैसी तस्वीर बिहार में है, कमोबेश वैसा ही हाल यूपी में भी है.
अखिलेश के ऐलान के मायने क्या?
राजनीति में फैसले रातोंरात नहीं होते, खासकर गठबंधन के. गुणा-गणित, मोल-तोल, नफा-नुकसान के आकलन और लंबी कवायद के बाद ही राजनीतिक पार्टियां गठबंधन को लेकर फैसला लेती हैं. अखिलेश यादव की राजनीति का सेंटर पॉइंट यूपी है और वह खुद भी यह कई बार कह चुके हैं. 2019 के आम चुनाव में जब सपा और बसपा साथ आए थे, तब भी अखिलेश ने मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही थी. अब अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का एकतरफा ऐलान कर दिया है तो इसके क्या मायने हैं?

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







