
अकेले हरदीप सिंह निज्जर ही नहीं, इन खालिस्तानी आतंकियों को भी ट्रूडो के कनाडा में मिली है शरण, देखें लिस्ट
AajTak
भारत-कनाडा के बीच विवाद की शुरुआत साल 2023 में हुई. ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून 2023 को एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. भारत द्वारा आतंकवादी घोषित निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था. कनाडा ने इस हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का दावा किया.
भारत के कनाडा से रिश्ते पटरी से उतर गए हैं. दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव चरम पर पहुंच गया है. ये पूरा विवाद खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के बाद गहराया है. निज्जर, भारत में आतंकी घोषित था और सालों से कनाडा में रह रहा था. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कनाडा में किसी अलगाववादी आतंकी को शरण देने का मामला सामने आया हो. गुरजीत चीमा, मलकीत फौजी, सुलिंदर सिंह, हरदीप सोहोटा जैसे खालिस्तानी आतंकी वर्षों से कनाडा में शरण लेकर रह रहे हैं और अलगाववादी गतिविधियां में संलिप्त पाए जा रहे हैं. यहां तक कि भारत में मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी कनाडा में आता-जाता रहता है.
भारत-कनाडा के बीच विवाद की शुरुआत साल 2023 में हुई. ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून 2023 को एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. भारत द्वारा आतंकवादी घोषित निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था. कनाडा ने इस हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का दावा किया. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर 2023 को कनाडा की संसद में आरोप लगाया कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की. हालांकि, भारत ने कनाडा के आरोपों को बेबुनियाद बताया था. इस विवाद में कनाडा अब तक भारत को एक भी सबूत भी नहीं दे पाया है.
सोमवार को मोदी सरकार ने कनाडा से भारतीय हाई कमिश्नर और अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया. वहीं, कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया और भारत छोड़ने के लिए 19 अक्टूबर तक का वक्त दिया है. भारतीय हाई कमिश्नर को आतंकी निज्जर की हत्या की जांच में जोड़ने के संकेत मिलने पर कनाडा को खरी-खरी सुनाई और इसके पीछे कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की वोट बैंक की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है. विदेश मंत्रालय ने कनाडा के डिप्टी हाई कमिश्नर को तलब किया और कहा, राजनयिकों को निराधार तरीके से टारगेट करना अस्वीकार्य है.
भारत ने कनाडा को बताए थे खालिस्तानी आतंकियों के नाम
भारत ने 6 साल पहले ही कनाडा के खालिस्तानी प्रेम को उजागर कर दिया था और अलगाववादी आतंकियों की सूची सौंप दी थी. लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. भारत का कहना था कि आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वाले करीब 9 अलगाववादी संगठनों ने कनाडा में अपना ठिकाने बना लिया है. 2018 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को निज्जर जैसे 10 आतंकियों के नाम बताए थे. इतना ही नहीं, भारतीय एजेंसियों और पंजाब सरकार ने खालिस्तानी समर्थकों पर कार्रवाई ना किए जाने पर कनाडा सरकार की ढिलाई पर भी नाराजगी जाहिर की थी.
भारत का कहना था कि विश्व सिख संगठन (WSO), खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF), सिख फॉर जस्टिस (SFJ) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे खालिस्तान समर्थक संगठन पाकिस्तान के इशारे पर काम करते हैं और कनाडा की धरती से खुलेआम अलगाववाद फैला रहे हैं. भारत ने कनाडाई सरकार को डोजियर के कई सेट सौंपे थे. साल 2018 में जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत दौरे पर आए थे तो पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें 10 ऐसे लोगों की सूची सौंपी थी, जो कानूनी प्रक्रिया से बचकर भाग गए हैं. इनमें मलकीत सिंह उर्फ फौजी, गुरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह निज्जर, गुरपतवंत सिंह पन्नू और गुरजीत सिंह चीमा का नाम शामिल था. इन भारत विरोधी तत्वों पर आतंकवाद में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









