
अकेले अर्श डल्ला ही नहीं, रमन जज से रिंकू रंधावा तक कनाडा में छुपे गैंगस्टर्स की लंबी है लिस्ट
AajTak
कनाडा इस समय भारत से भागे आतंकी और गैंगस्टर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है. यहां से जाने वाले आतंकी वहां खुलेआम घूम रहे हैं और भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. इन गैंगस्टर्स पर भारत में दर्जनों मामले दर्ज हैं.
भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़ा खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर अर्श डाला अब कनाडा पुलिस की गिरफ्त में है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिलकर काम करने वाले अर्श डाला पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है. अर्श डाला को कनाडा में कुछ समय पहले मारे गए हरदीप सिंह निज्जर का राइट हैंड माना जाता था. हालांकि, यह अकेला नहीं है जो भारत में मोस्ट वांटेड होने के बाद भी कनाडा में खुलेआम घूमाता है. रमन जज से लेकर रिंकू रंधावा तक ऐसे कई गैंगस्टर हैं, जो भारत से फरार होकर कनाडा में जा बसे हैं.
लखबीर सिंह 'लांडा'
पंजाब के तरनतारन का रहने वाला लखबीर सिंह उर्फ लांडा कनाडा के एडमोंटन, अल्बर्टा में रहता है. इसका संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल से है. 34 साल के लांडा ने साल 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट हमले की योजना बनाई थी. वो कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था.
लांडा सबसे पहले एक गैंग के लिए हथियारों को एक-जगह से दूसरी जगह पर ले जाने का काम करता था. नया लकड़ा था इसलिए पुलिस को भी उस पर शक नहीं होता था. साल 2011 में पहली बार लांडा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. तब से लेकर अब तक यानी इन 13 सालों में लांडा गैंगस्टर से आतंकी बन चुका है. उसके खिलाफ पंजाब के मोहाली और तरन तारन में रॉकेट हमलों की साजिश रचने के साथ ही करीब 20 से ज्यादा मामलों में केस दर्ज हैं. लांडा के इशारे पर उसके गुर्गे पंजाब में आतंकी और आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं.
चरणजीत सिंह (रिंकू रंधावा)
कनाडा जाकर बसने वाले गैंगस्टर्स में चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू रंधावा का नाम भी शामिल है. रिंकू कनाडा के सरे शहर में रहता है. रिंकू हाल ही में हुए शूटआउट में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर के KTF संगठन के लिये काम करता है. रिंकू 25 से ज्यादा मर्डर और एक्सटॉर्शन की वारदातें कर चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










