
'अंबानी क्या खिलाएंगे जो मैं खिला रहा', छात्रों को भोज देकर बोले खान सर- यहां भविष्य के अमीर आए हैं
AajTak
खान सर अपने स्टूडेंट को चौथी बार को शादी की रिसेप्शन पार्टी दी. इस बार भी बच्चों का हुजूम दावत उड़ाने पहुंचा हुआ था. इस दौरान खान सर खुद सभी के स्वागत में लगे थे और पूछ-पूछ कर बच्चों को खिला रहे थे. उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं. अंबानी ने अपनी शादी में भले ही सिर्फ अमीरों को खिलाया, लेकिन मैं अपनी शादी की पार्टी भारत के भविष्य के अमीरों को दे रहा हूं.
खान सर ने अपनी शादी की चौथी पार्टी बच्चों को दी. उन्होंने कहा कि अब तक 60 हजार स्टूडेंट भोज खा चुके हैं. इस दौरान चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अंबानी क्या खिलाएंगे, जो मैं खिला रहा हूं. नीतीश कुमार एक दिन के लिए पटना खाली कर दें तो 40 मिलियन ऑनलाइन स्टूडेंट्स को भी एक दिन में 156 प्रकार का खाना खिला दूं.
खान सर ने बिहार तक से बातचीत में बताया कि इन लोगों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. आज के दिन ये सभी हमारे स्टूडेंट नहीं गेस्ट हैं. इन लोगों के लिए 156 प्रकार का भोजन बना है. जिसे जो खाना है, वो खाए. यहां वेज, नॉनवेज, साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन हर तरह का खाना मौजूद है. जिसे जो पसंद आए वो खा सकते हैं.
पार्टी के दौरान बच्चों से हंसी-मजाक करते दिखे खान सर बच्चों को शादी की पार्टी देने के दौरान खान सर ने अपने फेमस मजाकिया अंदाज में बच्चों के साथ हंसी मजाक करते भी दिखे. उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों ने कहा कि मैं काला हूं तो मेरे लिए क्या है. इस पर मैंने कहा भी जो काला है वो काला रसगुल्ला खाओ जो गोरा है वो उजला रसगुल्ला खाओ. यहां किसी चीज की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि अंबानी क्या खाना खिलाएंगे जो हम अपने बच्चों को खिला रहे हैं.
अंबानी की पार्टी को भी बताया फेल अंबानी की शादी से तुलना पर खान सर ने कहा कि देखिए, अंबानी की शादी की पार्टी और मेरी शादी में अंतर है. मैं भी लोगों को खिला रहा हूं, उन्होंने भी कई दिनों तक खिलाया था. उन्होंने अपनी शादी में सिर्फ अमीरों को बुलाया था और मैं उन्हें बुला रहा हूं जो फ्यूचर में अमीर बनेंगे.यहां जो भी खाना खा रहे हैं वो देश का भविष्य हैं.
स्टूडेंट के अलावा 10 हजार लोगों को दे चुके हैं पार्टी उन्होंने बताया कि मेरे लगभग 50 हजार लड़के और 20 हजार लड़की स्टूडेंट हैं. साथ ही 10 हजार के आसपास हमारे गेस्ट थे, जिसमें टीचर, डॉक्टर, पॉलिटिशिय यानी अगल-अलग क्षेत्र के लोग थे. पहली बार जो शादी के रिसेप्शन में जो भी खाना का मेन्यू था, वही यहां भी है. कहीं कोई भेदभाव मैंने नहीं किया है. वोलोग भी वीआईपी थे और आज जो बच्चे खा रहे हैं वो भी वीआईपी हैं.
'सिर्फ एक दिन लिए नीतीश कुमार पटना खाली कर दें' अपने ऑनलाइन स्टूडेंट को पार्टी देने की बात पर भी खान सर ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि मेरे 25 मिलियन यूट्यूब पर स्टूडेंट हैं और 15 मिलियन एप्लिकेशन पर हैं. टोटल 40 मिलियिन लोग हैं. हम 40 मिलियन लोगों को एक साथ एक दिन में 156 प्रकार का खाना खिलाने के लिए रेडी हैं, बशर्ते नीतीश कुमार एक दिन के लिए पूरा पटना खाली कराकर दे दें मुझको. आराम से इतने लोगों को खाना खिला देंगे. लेकिन इतने लोगों को बुलाने के लिए जगह भी तो होनी चाहिए. अंबानी क्या खिलाएंगे अपनी शादी में जितना हम खिला रहे हैं लोगों को.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











