
Zoom मीटिंग्स ज्वाइन करने से पहले ऐसे करें अपना माइक म्यूट
AajTak
Zoom प्लैटफॉर्म पर मीटिंग में जुड़ने से पहले ही आप माइक म्यूट कर सकते हैं. इससे गलती की गुंजाइश भी कम रहेगी. ये आसान तरीका है जिससे आप सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर श्वेता खूब वायरल हो रही है. दरअसल एक वीडियो इंटरनेट पर है. इस वीडियो में श्वेता अपनी एक दोस्त राधिका को किसी दोस्त की पर्सनल लाइफ के बारे बता रही है. जिसे उसने सिर्फ श्वेता को बताया है. जूम पर क्लास चल रही थी और इसी दौरान किसी ने ये वीडियो रिकॉर्ड करके लीक कर दिया. किसी ने ये वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दी. जिससे उसके दोस्त की सारी सीक्रेट बातें अब पूरी दुनिया को पता है. श्वेता का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है. उसपर पर काफी जोक्स और मीम्स बन रहे है. हम आपको बताते है किस तरह आप जूम पर अपने माइक को डिफॉल्ट ऑफ कर सकते है. जिससे आप जूम पर किसी मीटिंग को जॉइन करें तो माइक पहले ही ही ऑफ रहें. इसे ऑफ करने की जरूरत ना पड़े ताकि श्वेता की तरह आपकी बातें पब्लिक में शेयर ना हो. Windows और Mac यूजर्स सबसे पहले जूम में साइन इन करें. इसके बाद अपने प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कर सेटिंग के मेन्यू में जाएं. अगर मैक यूजर जूम से साइन आउट है तो उन्हें टॉप बार में zoom.us पर क्लिक करना होगा. इसके बाद प्रेफरेंस पर क्लिक करें. अगर विंडोज यूजर साइन-आउट है तो वो टास्क बार में जा कर जूम आइकन पर क्लिक करें. वहां सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












