
Creta-Sierra का बिगड़ेगा खेल... भारत में लॉन्च हुई नई Duster, इतनी है कीमत
AajTak
Renault Duster भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गई है. इस कार को कंपनी ने 2022 में डिस्कंटीन्यू कर दिया था. अब कंपनी ने इसके लेटेस्ट वर्जन को पेश किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस कार का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Tata Sierra जैसी गाड़ियों से होगा. आइए जानते हैं इसकी कीमतें.
रेनो ने भारतीय बाजार में आखिरकार Duster को रिलॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कार का थर्ड जनरेशन लॉन्च किया है, जो आकर्षक कीमत पर आता है. Renault ने इस कार 2022 में डिस्कंटीन्यू कर दिया था. नई डस्टर को रेनो के नए RGMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. पुरानी डस्टर के मुकाबले इसमें आपको बहुत कुछ नया मिलने वाला है.
कार ना सिर्फ नए डिजाइन के साथ आती है बल्कि इसमें मल्टीपल पावरट्रेन का विकल्प भी दिया गया है. इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेंगे. हालांकि, पहले की तरह अब ये कार डीजल में नहीं आएगी. इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी इस साल के अंत में उपलब्ध होगा.
2026 Renault Duster को कंपनी ने 10.29 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 18.49 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इस कार का सीधा मुकाबले Creta, Grand Vitara और Tata Sierra जैसे गाड़ियों से है. नई डस्टर 6 कलर ऑप्शन में मिलेगी.
कंपनी ने इसे सनसेट रेड, पर्ल वॉइट, रिवर ब्लू, मूनलाइट सिल्वर, स्टील्थ ब्लैक और जेड माउंटेन कलर में लॉन्च किया है. कार में सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Mini Duster से उठा पर्दा... भारत में जल्द लॉन्च होगी Renault Bridger
2026 Renault Duster दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है. कार में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100hp की पावर और 160Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस वेरिएंट को 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












