
फोन आया, बोला NIA से बोल रहे हैं… कुछ घंटों में 78 साल की महिला ने ट्रांसफर कर दिए 38 लाख
AajTak
NIA के नाम पर एक बड़ी साइबर ठगी सामने आई है. एक महिला के अकाउंट से 38 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड AI के आने के बाद और भी तेजी से बढ़ रहा है.
बेंगलुरु में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 78 साल की एक महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगों ने करीब 38 लाख रुपये ठग लिए.
ठगों ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA का अधिकारी बताया और जांच का डर दिखाकर महिला से पैसे ट्रांसफर करवा लिए. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके की है.
महिला को 11 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे एक फोन कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और अश्लील कंटेंट से जुड़े एक मामले में हुआ है.
यह भी पढ़ें: शख्स से 1 करोड़ 50 लाख की ठगी, ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर बनाया शिकार
फोन करने वाले ने दावा किया कि उसके नाम से मुंबई में एक बैंक अकाउंट खोला गया है और उस अकाउंट का इस्तेमाल आतंकियों को पैसा भेजने के लिए किया गया है.
जांच अधिकारी बता कर फ्रॉड लोगों को बनाते हैं निशाना

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












