
Zomato Insta Food: मैगी, मोमोज... 10 मिनट में क्या-क्या पहुंचेगा घर? Zomato ने बताया
AajTak
Zomato अब अगले महीने से 10 मिनट में फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने वाला है. जोमाटो अभी तक 30 मिनट में फूड डिलीवरी का प्रॉमिस करता आ रहा था. इस ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं, जिसका जवाब कंपनी के फाउंडर ने दिया है.
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो से अब खाना 10 मिनट में आपके घर पर पहुंच जाएगा. 10 मिनट में फूड डिलवरी ऑफरिंग को कंपनी ने जोमैटो इंस्टा (Zomato Insta) नाम दिया है. इस सर्विस को जोमैटो अगले महीने से शुरू करने जा रहा है. वहीं इस घोषणा से एक ओर जहां जोमैटो के बहुत सारे ग्राहक खुश हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस सर्विस को डिलीवरी पार्टनर के लिए खतरनाक बताया है. ऐसे में अब खुद जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सामने आकर बताया कि 10 मिनट में खाने की डिलीरी सेवा कैसे काम करेगी.
कंपनी के फाउंडर ने किया ट्वीट
जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ट्वीट किया, "नमस्ते ट्विटर, सुप्रभात. मैं आपको केवल इस बारे में और बताना चाहता हूं कि 10 मिनट की डिलीवरी कैसे काम करती है और यह हमारे डिलीवरी पार्टनर के लिए 30 मिनट की डिलीवरी जितनी सुरक्षित कैसे है.
Again, 10-minute delivery is as safe for our delivery partners as 30-minute delivery. God, I love LinkedIn :P (2/2) pic.twitter.com/GihCjxA7aQ
'हम न करते तो कोई और कर देता'
कंपनी के फाउंडर ने लिखा, 'मुझे लगने लगा था कि जोमैटो का 30 मिनट की डिलीवरी का औसत समय बहुत ही स्लो है. अब यह चलन जल्द ही बाहर हो जाएगा. अगर हम इसे नहीं बदलते हैं तो कोई ये काम करेगा. टेक इंडस्ट्री में बने रहने का सिर्फ एक ही तरीका है इनोवेशन करना और आगे बढ़ना है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










