
पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, 110 सैनिक थे सवार
AajTak
कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के अनुसार विमान में 110 सैनिक सवार थे.
कोलंबिया के सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 110 सैनिकों को ले जा रहा एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान से जुड़ा है.
सोमवार को सैनिकों को ले जाते समय यह विमान पेरू की सीमा के पास स्थित पुएर्तो लेगुज़ामो कस्बे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
स्थानीय मीडिया आउटलेट ब्लूराडियो के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में 110 सैनिक सवार थेय यह दुर्घटना एक शहरी क्षेत्र से महज 3 किलोमीटर दूर हुई. रॉयटर्स के अनुसार, हरक्यूलिस C-130 विमान के मलबे से करीब 57 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है.
स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हादसे वाले इलाके से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया है. कोलंबिया के राष्ट्रपति ने घटना पर जताई चिंता सैन्य विमान हादसे की इस घटना पर कोलंबिया के राष्ट्रपति Gustavo Petro ने चिंता व्यक्त की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि इस भयावह दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ होगा, जो कभी नहीं होनी चाहिए थी." Petro ने इस दुर्घटना को कोलंबिया के सैन्य बेड़े के आधुनिकीकरण में लंबे समय से हो रही देरी से जोड़ा है. Gustavo Petro ने कहा, "मैं अब और देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा, हमारे युवाओं का जीवन दांव पर लगा है. अगर नागरिक या सैन्य प्रशासनिक अधिकारी इस चुनौती का सामना करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए." हरक्यूलिस C-130, जिसे पहली बार 1950 के दशक में पेश किया गया था, दुनिया भर में सैन्य परिवहन बेड़ों का एक अहम हिस्सा रहा है, जिसमें 1960 के दशक के अंत से कोलंबिया भी शामिल है. हालांकि, समय-समय पर कुछ विमानों को अपग्रेड किया गया है, लेकिन पुराने होते उपकरणों को लेकर चिंताएं अब भी बनी हुई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










