
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
AajTak
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.
देश में रसोई गैस की किल्लत के बीच अब चोरों के निशाने पर कीमती गहनों की जगह गैस सिलिंडर आ गए हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोर घर में घुसे लेकिन उन्होंने जेवरात और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया और सिर्फ गैस सिलिंडर उठाकर ले गए.
यह घटना दारागंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बांध इलाके की है. यहां रहने वाले ज्ञानचंद्र शनिवार रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो गए थे. आधी रात के बाद कुछ चोर उनके घर में घुस गए और सीधे रसोई में पहुंचकर गैस से भरा सिलिंडर उठा ले गए.
सुबह जब परिवार के लोग उठे तो रसोई में रखा सिलिंडर गायब देखकर हैरान रह गए. खास बात यह है कि चोरों ने रसोई में रखे अन्य सामान और पास के कमरे में रखे गहनों को छुआ तक नहीं. इससे साफ है कि उनका निशाना सिर्फ गैस सिलिंडर था.
घर में घुसे चोर, गहनों को छोड़ केवल सिलिंडर किया पार
बताया जा रहा है कि ज्ञानचंद्र दो दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आए थे. उन्होंने उसे सुरक्षित रखने के लिए जंजीर से बांधकर रखा था, इसके बावजूद चोर उसे ले जाने में सफल रहे. घटना की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के लोगों को हुई, सभी हैरान रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने इसे आपदा में अवसर तलाशने की घटना बताया.
इससे पहले भी प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां जलालपुर सिकंदरा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने गैस सिलिंडर और अग्निशमन यंत्र सहित कई सामान चोरी कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने रविवार को गांव के ही सूरज धूरिया को गिरफ्तार कर चोरी का सिलिंडर और अन्य सामान बरामद कर लिया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










