
कार्ड बंट गए, हलवाई बुक, पर दूल्हा सरहद पार फंसा... कतर में फंसे बिहार के रिजवान की 30 मार्च को है शादी, 3 बार फ्लाइट कैंसिल
AajTak
गया जिले का खंडेल गांव इन दिनों एक अजीब-सी कशमकश और दुआओं के दौर से गुजर रहा है. एक तरफ घर में शहनाइयां बजने की तैयारी है, 500 कार्ड बंट चुके हैं और बावर्ची से लेकर होटल तक बुक हैं. वहीं दूसरी तरफ, जिसका निकाह होना है, वह दूल्हा रिजवान हजारों मील दूर कतर में युद्ध के हालातों के बीच फंसा हुआ है.
Bihar News: गया जिले के खंडेल गांव के जमील शाह के घर में इन दिनों उत्सव का माहौल होना चाहिए था, लेकिन वहां गहरी चिंता और मायूसी छाई हुई है. जमील के बेटे रिजवान का निकाह आगामी 30 मार्च को तय है. निकाह के 500 कार्ड बांटे जा चुके हैं, बस और होटल बुक हैं और लड़की वाले दिल्ली से गया पहुंच भी चुके हैं. लेकिन ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण रिजवान कतर में फंसा हुआ है.
रिजवान ने अपने निकाह में शामिल होने के लिए 17 मार्च को टिकट बुक किया था, मगर फ्लाइट कैंसिल हो गई और रिजवान अपने घर नहीं आ सका. इसके बाद परिवार के लोगों के कहने पर रिजवान ने दूसरी बार 20 मार्च को कतर से न्यू दिल्ली के लिए टिकट बुक किया, लेकिन दूसरी बार भी उसकी फ्लाइट कैंसिल हो गई. इससे पूरे गांववालों और परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है.
गांव की मस्जिद में लोग रिजवान के सही-सलामत आने की दुआ मांग रहे हैं ताकि तय समय और तिथि पर उसकी निकाह हो सके. ज्ञात हो कि शेरघाटी अनुमंडल के खंडेल, बहेरा, सपा बिगहा सहित कई गांवों के 100 से अधिक युवक रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने देश भारत छोड़कर खाड़ी देशों में गए हुए हैं.
खंडेल गांव के तकरीबन 25 से ज्यादा युवक कतर, सऊदी और अरब देशों में हैं. सभी लोग बीते ईद पर्व में आने वाले थे, मगर युद्ध के चलते नहीं आ पाए. कुछ लोग अपने गांव वापस आए हैं, लेकिन उन्हें घर लौटने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.
'बारात के दिन भी आया तो करा देंगे निकाह'
रिजवान के भाई जहांगीर आलम ने बताया, ''मेरा छोटा भाई कतर में रहकर काम करता है और उसका निकाह इसी महीने 30 मार्च को होना है. निकाह की पूरी तैयारी हो चुकी है, मगर भाई रिजवान के आने का अभी कुछ पता नहीं है, क्योंकि वहां ईरान और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है, जिसके कारण सभी फ्लाइट बंद हैं. हम लोग इंतजार कर रहे हैं. अगर रिजवान बारात वाले दिन भी घर पहुंच जाता है तो निकाह करवा देंगे और अगर बारात वाले दिन भी नहीं आ पाता है तो निकाह की तारीख आगे बढ़ा देंगे.''

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










