
गुजरात: महिला के 3 हजार प्राइवेट वीडियो बनाए, एकतरफा प्यार में डॉक्टर गिरफ्तार
AajTak
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.
गुजरात के राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर एक महिला डॉक्टर के साथ उनकी निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की मांग करने के मामले में एक डॉक्टर और उगाही करने वाले स्थानीय पत्रकारों के खिलाफ साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार कर लिया है.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस डॉक्टर ने स्पाई कैमरे से 3000 से अधिक वीडियो रिकॉर्ड किए थे और स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से पैसों की मांग की जा रही थी. फिलहाल 11 उगाही करने वाले पत्रकार पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिन्हें सबूतों के आधार पर पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है.
राजकोट साइबर क्राइम के एसीपी चिंतन पटेल ने बताया कि 20 मार्च को राजकोट शहर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई थी. जिसमें BNS की धारा 308(5), 308(4), 35(2), 356(3), 54, 61 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(E), 67 और 67(A) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में डॉ. कमल नांढा समेत कुल 12 आरोपी थे. 22 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी 32 वर्षीय डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार कर लिया.
बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा राजकोट शहर पुलिस द्वारा शहर में पत्रकार बनकर लोगों को ब्लैकमेल कर अवैध रूप से उगाही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक डॉक्टर सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ उगाही और धमकी देकर पैसे मांगने की शिकायत दर्ज की गई है. राजकोट के साधु वासवानी रॉड पर एक नामांकित डॉक्टर के क्लिनिक के ऑफिस रूम के अंदर बल्ब होल्डर में गुप्त सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था.
बाद में डॉक्टर के महिला डॉक्टर के साथ निजी पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की उगाही की मांग की गई और 50 हजार रुपये वसूलने की भी शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है.
एक तरफा प्यार में पागल था प्रेमी गौरतलब है कि आरोपियों द्वारा वर्ष 2024 से अब तक शिकायतकर्ता डॉक्टर को परेशान कर बदनाम करने के इरादे से लगातार दबाव बनाकर पैसों की मांग की जा रही थी. इससे परेशान होकर आखिरकार डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है. शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के क्लिनिक में डॉ. कमल नांढा नाम के डॉक्टर ने लेबर रूम के अंदर बल्ब होल्डर में एक स्पाय कैमरा फिट किया था. उस कैमरे में इनबिल्ट मेमोरी कार्ड लगा था. जैसे ही बल्ब होल्डर का स्विच ऑन किया जाता था, कैमरा रिकॉर्डिंग शुरू कर देता था और वीडियो मेमोरी कार्ड में सेव हो जाते थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










