
गुना कैश कांड में नया मोड़, ट्रेनी IPS के सामने पुलिसकर्मियों ने खुद को बताया बेगुनाह, कारोबारी बोला- मुझे कोई शिकायत नहीं
AajTak
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.
MP News: गुना के हाईप्रोफाइल हवाला कांड की जांच करने पहुंचे ट्रेनी IPS अफसर आयुष जाखड़ ने पुलिसकर्मियों के बयान ले लिए हैं. जाखड़ ने गुना पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान लेने के बाद 'आजतक' से खास चर्चा की.
आईपीएस आयुष जाखड़ ने बताया, रूठियाई में पुलिस स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं, स्टाफ ने अपने बयानों में बताया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, न ही वसूली की है. पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति ने कैश का क्लेम किया था, जिसके बाद भरोसा कर के उसे छोड़ दिया था.
इस मामले में जब सूरत के जीरा व्यापारी से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि पूरा पैसा एक नंबर का था. उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है और न ही वे पुलिस के खिलाफ कोई कार्यवाही चाहते हैं.
इस मामले में व्यापारी गुजरात से गुना बयान देने नहीं आ रहा है, इसलिए नोटिस भेजकर व्यापारी को बुलाया गया है. जीरा व्यापारी को गुजरात से लाने के लिए एक टीम भी भेजी जा रही है जो एक दो दिन में उसे लेकर गुना पहुंचेगी.
व्यापारी ने अपना नाम सार्वजनिक करने से मना किया है. जांच एक दो दिन और चलेगी व्यापारी के बयानों के बाद ही कोई निष्कर्ष निकल पाएगा.
हाईप्रोफाइल हवाला कांड मामले में धरनावदा थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. जिले के एसपी अंकित सोनी को हटाकर हितिका वासल को कमान सौंपी गई है. खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने X पोस्ट पर जानकारी दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










