
ग्राउंड रिपोर्ट: सोशल मीडिया की अफवाह ने मचा दिया हंगामा! पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें... ऑफिस-घर छोड़ लोग दौड़े Petrol-Diesel भरवाने
AajTak
Ground Report: गुजरात में पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और सरकार की सफाई के बावजूद पेट्रोल-डीजल भरवाते रहे.
गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने सोमवार सुबह से ही अहमदाबाद से वडोदरा, गांधीनगर और सूरत जैसे बड़े शहरों तक फैल गई. नतीजतन, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. ऑफिस और घरों से निकलते ही लोग सीधे पेट्रोल पंप पहुंचे ताकि इमरजेंसी स्टॉक ले सकें. सरकार की ओर से सफाई दिए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर फैले मैसेज के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचते रहे. पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश देखा था और तुरंत पेट्रोल भरवाने आ गए. कुछ लोगों की गाड़ियों में डीजल खत्म हो गया था, वे जरूरतवश पहुंचे, लेकिन उन्हें भी लंबी लाइन का सामना करना पड़ा.
सोशल मीडिया पर पेट्रोल की कमी की अफवाह आग की तरह फैली. इसके बाद अहमदाबाद, गांधीनगर और वडोदरा समेत कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं. सुबह से ही अहमदाबाद के कुछ इलाकों में पेट्रोल न मिलने की चर्चा शुरू हुई थी. इसके बाद दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे.
जहां भी नजर गई, वहां पेट्रोल-डीजल के लिए गाड़ियों की कतारें दिखीं. लोग अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे. कुछ लोगों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर खबर देखकर पहुंचे हैं. कुछ का कहना था कि उनकी गाड़ी में डीजल खत्म हो गया था, इसलिए मजबूरी में आए, लेकिन लंबी लाइन लग गई है.
लंबी कतारों से लोग परेशान
पेट्रोल पंप पर आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसे पहले तक पेट्रोल की कमी का अंदाजा नहीं था, लेकिन गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने की वजह से वह पंप पर आया. वहीं, दूसरे व्यक्ति ने कहा कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल की कमी का मैसेज देखा था इसलिए वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा है.
लोगों ने बताया कि जहां भी पेट्रोल पंप है, वहां भीड़ है और इसी वजह से सब लोग पहुंच रहे हैं. इस बीच पेट्रोल पंप मालिक और स्टाफ कैमरे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन वे पूरी व्यवस्था में लगे रहे ताकि लोगों को दिक्कत न हो.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










