
तेल, गैस, खाद जैसे 10 बड़े संकट पर पीएम मोदी ने बताया भारत का प्लान
AajTak
पश्चिम एशिया में जारी जंग के प्रभाव से भारत में ऊर्जा, खाद्यान्न और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारत के पास पर्याप्त तेल, गैस, कोयला और खाद्यान्न भंडार हैं और देश संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
वेस्ट एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी जंग को अब तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं. इसका असर उन देशों पर भी पड़ रहा है जो न सीधे और न ही किसी दूसरे तरीके से इसमें शामिल हैं. भारत पर भी ये जंग अब अपना असर दिखाने लगी है. देश में एक तरह से फैल रहे पैनिक और लोगों में बढ़ रही टेंशन के बीच पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में बड़ी बातें कहीं.
उन्होंने इस दौरान तेल, बिजली, अनाज और खाद आदि को लेकर कहा देश में पहले से इनके विकल्प तैयार हैं जो इस तरह के किसी भी संकट और चुनौती से उबरने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं. इसलिए भारत जंग के संकटों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार इस युद्ध के बीच क्या कदम उठा रही है, ताकि भारतवासियों को कोई दिक्कत न हो. साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा समय में होर्मुज के रास्ते आपूर्ति आना चुनौतीपूर्ण है.
उन्होंने अपनी स्पीच में उन सभी विषयों और संकटों के बारे में बात की जिनकी चर्चा आम है और जो आम आदमी के लिए जरूरी मुद्दा बना हुआ है. इसमें तेल, गैस, कोयला, अनाज, बिजली, खाद, जंगी देशों में फंसे भारतीय, होर्मुज संकट, कोस्टल सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी सभी विषय शामिल रहे. आइए जानते हैं पीएम मोदी ने किस विषय पर क्या कहा?
1. तेल (पेट्रोल-डीजल) की कमी नहीं पीएम मोदी ने कहा कि, कच्चे तेल, गैस, उर्वरक और अन्य ऊर्जा संसाधनों का बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से आता है. इस मार्ग में बाधा के बावजूद हम अपनी जरूरतों को पूरा करने में लगे हुए हैं. पिछले एक दशक में हमने कच्चे तेल के भंडारण पर विशेष ध्यान दिया है. हमारे पास पर्याप्त मात्रा में स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व मौजूद है. हमारी रिफाइनिंग क्षमता भी बढ़ी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











