
ओवैसी-हुमायूं के गठबंधन से बदलेगा बंगाल चुनाव का समीकरण! क्या TMC की बढ़ेगी टेंशन?
AajTak
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे मुस्लिम वोट बैंक का समीकरण और दिलचस्प हो गया है.
बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी और ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ चुनाव लड़ने के फैसले ने मुस्लिम वोट बैंक के समीकरण को दिलचस्प बना दिया है. खास तौर पर दो (मालदा, मुर्शिदाबाद) मुस्लिम बहुल जिलों और बीरभूम की कुछ मुस्लिम डॉमिनेटेड सीटों पर मामला दिलचस्प नजर आ रहा है, क्योंकि ओवैसी की पार्टी इन्हीं जगहों को टारगेट में लेकर चुनाव के मैदान में उतर रही है.
एआईएमआईएम की नजर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा और बीरभूम पर है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक हुमायूं कबीर एआईएमआईएम को 50 सीट देने के पक्ष में हैं लेकिन पार्टी इससे भी कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसकी वजह कम सीटों पर ज़्यादा फोकस बताया जा रहा है जो बिहार चुनाव की तर्ज पर है. पार्टी ने बिहार में केवल 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 5 सीटें हासिल कर ली थीं.
एआईएमआईएम बंगाल के प्रेसिडेंट इमरान सोलंकी ने बताया कि “पार्टी फिलहाल बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा और बीरभूम पर ध्यान लगाते हुए चुनाव में उतर रही है. पार्टी की रणनीति एकदम साफ है. कम सीटों पर चुनाव लड़ना और बेहतर रिजल्ट पाना. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 25 मार्च को कोलकाता पहुंच रहे हैं और चुनाव के दौरान इन तीन जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे”
अगर मालदा और मुर्शिदाबाद की बात करें तो इन जिलों में काफी दिनों से एआईएमआईएम अपना बेस तैयार करने में लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि सालों से पार्टी यहां ग्राउंड वर्क करने में सक्षम हो चुकी है, वहीं मुर्शिदाबाद से सटे बीरभूम के कुछ मुस्लिम बहुल इलाक़ों में भी एआईएमआईएम को लगता है कि उसकी जमीन तैयार हो चुकी है.
ऐसे में अगर एआईएमआईएम हुमायूं कबीर के साथ मिलकर इन जगहों पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो नुकसान सीधे तौर पर तृणमूल को होता दिख रहा है. लेकिन जमीनी स्तर पर देखने से हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी बेहद नई पार्टी है और मुर्शिदाबाद के बेलडांगा और रेजीनगर इलाकों के अलावा हुमायूं कबीर का बेस अभी तैयार नहीं हो पाया है.
ऐसे में ये संशय बना ही हुआ है कि केवल मुर्शिदाबाद, मालदा और बीरभूम की कुछ सीटों के भरोसे तैयार ये गठबंधन ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में कितनी दरार डाल पाएगा.टीएमसी को नहीं नुकसान: फिरहाद हाकिम

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











