
Youtuber नामरा कादिर के घर से फ्रिज, AC से लेकर ज्वेलरी तक जब्त, बैंक खाते भी सील, जानें पूरा मामला
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में फंसी Youtuber नामरा कादिर के बैंक खाते को सील कर दिया है. उसके घर से ज्वेलरी समेत अन्य सामान को भी जब्त कर लिया गया है. बता दें, नामरा और उसके पति पर एक बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 80 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है.
गुरुग्राम में हनी ट्रैप मामले में फंसी फेमस Youtuber नामरा कादिर पर पुलिस ने कार्रवाई की है. नामरा के बैंक खाते को सील कर दिया गया है. साथ ही उनके घर से पुलिस ने AC, फ्रिज और ज्वेलरी समेत अन्य सामान को भी जब्त कर लिया गया है. बता दें, नामरा और उसके पति पर बादशाहपुर के रहने वाले बिजनेसमैन दिनेश को हनी ट्रैप में फंसाकर 80 लाख रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप है. नामरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. जबकि, उसके पति की तलाश अभी जारी है.
वहीं, नामरा कादिर ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं. यूट्यूबर नामरा कादिर ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि कारोबारी को जाल में फंसाकर उसने सबसे पहले उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर प्लानिंग के तहत उससे पैसों की वसूली की. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी नामरा कादिर ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कैसे उसने वसूले गए कैश को आभूषण खरीदकर सोने में तब्दील किया.
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में नामरा और उसके पति के खिलाफ बिजनेसमैन दिनेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जिसमें कहा गया कि दोनों ने उसे हनीटैप में फंसाया, उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उतारी, वीडियोज बनाए और ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपये की वसूली कर ली.
होटल में हुई थी पहली मुलाकात बता दें, शिकायत में कारोबारी ने बताया था कि वो गुरुग्राम में ही एक इनफ्लूएंसर मीडिया फर्म चलता है. जिसके सिलसिले में उसकी कुछ महीने पहले नामरा कादिर से मुलाकात हुई थी. उसकी नामरा से पहली मुलाकात गुरुग्राम के ही सोहना रोड पर मौजूद एक होटल में हुई.
कारोबारी ने दिया था साथ काम करने का ऑफर कारोबारी ने सोशल मीडिया पर ही नामरा के वीडियोज और रील्स देख रखे थे. और उसके साथ काम करने के इरादे से उससे संपर्क साधा था. जिसके बाद नामरा अपने पति के साथ आकर उससे मिली. उसने नामरा और उसके पति को अपने साथ काम करने का न्यौता दिया, जिसे दोनों ने कबूल कर लिया और इसके बाद एडवांस के तौर पर उसने दोनों को 2 लाख रुपये भी दिए. बाद में एक एडवरटाइजमेंट से जुड़े काम के सिलसिले में दोनों ने उससे 50 लाख रुपये एडवांस के तौर पर और ले लिए लेकिन इसके बाद काम तो दूर, दोनों उसे हनीटैप में फंसाने की साजिश रचने लगे.
बहन की शादी के नाम पर लिया था उधार कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि नामरा ने उसे शादी का ऑफर दिया था. चूंकि वो खुद भी उसे पंसद करता था, इसलिए अब दोनों साथ-साथ रहने और वक्त गुजारने लगे. हालांकि वो दोनों साथ में जहां-जहां भी जाते, नामरा का पति भी उसके साथ-साथ जाता. इसके बाद एक रोज नामरा ने अपनी बहन की शादी के नाम पर उससे फिर एक भारी भरकम रकम उधार के तौर पर ली और वादा किया कि वो जल्द ही ये रुपये उसे वापस लौटा देगी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










