
168 घंंटे ट्रैफिक में, 17 हजार का नुकसान...? इंडिया के इस शहर का तो गजब हाल है, देखिए डेटा
AajTak
आज जब वक्त इतना कीमती हो गया है कि लोग हरेक चीज की दस मिनट में डिलीवरी चाहते हैं. वहीं दूसरी तरफ विडंबना ये है कि भारत का एक शहर ऐसा है जहां इंसान को कहीं जाने के लिए सड़कों पर ट्रैफिक में फंसना पड़ता है. यहां हर साल औसतन 168 घंटे लोग ट्रैफिक में फंसे रहते हैं. यानी पूरे एक हफ्ते का समय सिर्फ ट्रैफिक में चला जाता है.
भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाला बेंगलुरु अब देश का सबसे ज्यादा जाम वाला शहर बन गया है. टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक, बेंगलुरु में औसत ट्रैफिक कंजेशन लेवल 74.4 है. इसका मतलब यह है कि जब सड़कें खाली हों, उस समय की तुलना में यहां यात्रा करने में औसतन 74.4 प्रतिशत ज्यादा समय लग रहा है.
बेंगलुरु में लोग हर साल औसतन 168 घंटे सिर्फ पीक आवर्स यानी व्यस्त समय में ट्रैफिक में बर्बाद कर देते हैं. यह पूरे एक हफ्ते के बराबर है. अगर इसे पैसों में समझें, तो तस्वीर और साफ हो जाती है. बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की औसत सालाना कमाई करीब 8.93 लाख रुपये है. यानी हफ्ते की कमाई लगभग 17,000 रुपये होती है. इसका मतलब यह हुआ कि एक आम बेंगलुरु निवासी हर साल ट्रैफिक में फंसकर करीब 17,000 रुपये के बराबर समय गंवा देता है, जो एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की कीमत के बराबर है.
दूसरे शहरों की स्थिति
मुंबई में औसत ट्रैफिक कंजेशन लेवल 63.2 है और वहां लोग हर साल करीब 126 घंटे ट्रैफिक में फंसे रहते हैं. नई दिल्ली में कंजेशन लेवल 60.2 प्रतिशत है और यहां सालाना 104 घंटे ट्रैफिक में बर्बाद होते हैं. कोलकाता में कंजेशन लेवल 58.9 प्रतिशत है, लेकिन यहां ट्रैफिक में बर्बाद होने वाला समय ज्यादा है- करीब 150 घंटे प्रति वर्ष.
नम्बेओ के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में बेंगलुरु में 15 मिनट में सिर्फ 4.2 किलोमीटर की दूरी तय हो पाती है. यानी औसत रफ्तार 16.6 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस सूची में कोलकाता दूसरे नंबर पर है, जहां 15 मिनट में 4.3 किलोमीटर की दूरी तय होती है और औसत स्पीड 17 किलोमीटर प्रति घंटा है. पुणे में 15 मिनट में 4.5 किलोमीटर की दूरी तय होती है, जहां औसत रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा है.
बेंगलुरु में हालात इतने खराब क्यों हैं?

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










