
इंस्टाग्राम पर LIVE कर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, 20 मिनट में ये हुआ
AajTak
अकोला में एक 18 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रकरण से आहत होकर इंस्टाग्राम LIVE रील के दौरान विषप्राशन कर आत्महत्या की कोशिश की. वीडियो वायरल होते ही मुंबई साइबर सेल और अकोला कंट्रोल रूम सतर्क हुए. दहीहांडा पुलिस ने 20 मिनट में युवक को ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचा ली.
अकोला में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया, जहां प्रेम प्रकरण से आहत एक 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर LIVE रील करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया. युवक ने भावुक संदेश के साथ वीडियो पोस्ट किया, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो सामने आते ही मुंबई साइबर सेल और अकोला कंट्रोल रूम ने तुरंत सतर्कता दिखाई. दोनों से मिली सूचना के आधार पर दहीहांडा पुलिस स्टेशन को युवक की लोकेशन और वीडियो उपलब्ध कराए गए.
युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास
पुलिस जांच में युवक की पहचान कृष्णा रघु पल्वी उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई. वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का निवासी है. वीडियो में युवक विष की बोतल से जहर पीते हुए दिखाई दे रहा था. सूचना मिलते ही दहीहांडा पुलिस स्टेशन के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल ढोले के नेतृत्व में टीम गठित की गई.
पुलिस, साइबर टीम और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समन्वय से काटी-पाटी से दोनवाडा क्षेत्र में खोज अभियान चलाया गया. करीब 20 मिनट के भीतर युवक को ग्राम दोनवाडा स्थित अजय झटाले के खेत की खोपड़ी में अचेत अवस्था में पाया गया.
पुलिस ने समय रहते युवक को बचाया

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









