
रायपुर में लागू हुआ पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम... संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस कमिश्नर, 21 थानों को मिली जिम्मेदारी
AajTak
रायपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया गया है. संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. यह बदलाव बढ़ती आबादी और अपराध पर काबू पाने के लिए किया गया है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव कर राज्य सरकार ने पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया है. गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वे निरीक्षक महानिरीक्षक (IGP) रैंक के अधिकारी हैं और रायपुर अर्बन पुलिस जिला उनकी कमान में रहेगा.
इस फैसले के साथ रायपुर में पारंपरिक सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) सिस्टम समाप्त हो जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की घोषणा की थी, जिसे अब अमल में ला दिया गया है.
नई व्यवस्था के तहत रायपुर जिले को दो भागों में बांटा गया है - रायपुर अर्बन और रायपुर रूरल. रायपुर अर्बन पुलिस जिला कमिश्नरेट सिस्टम के अंतर्गत काम करेगा, जबकि रायपुर रूरल पुलिस जिला एसपी के अधीन रहेगा.
रायपुर अर्बन में कुल 21 थाना क्षेत्र हैं, जिन्हें सेंट्रल, वेस्ट और नॉर्थ जोन में बांटा गया है. वहीं रायपुर रूरल में विधानसभा, धरसीवां, खरोरा समेत अन्य क्षेत्र आते हैं, जिनकी जिम्मेदारी एक पुलिस अधीक्षक के पास होगी.
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक की बोतलों में बिकेगी शराब, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से पर्यावरण को लेकर बढ़ी चिंता
सरकार का कहना है कि रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की संयुक्त आबादी लगभग 19 लाख है. बढ़ती जनसंख्या और बढ़ते अपराध की चुनौतियों को देखते हुए कमिश्नरेट सिस्टम को लागू किया गया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










