
Youtube पर देखा फिर करवाया जेंडर चेंज, जानें राजस्थान के समलैंगिक कपल की कहानी
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में समलैंगिक कपल ने 4 नवंबर को शादी कर ली. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लेकिन दोनों का शादी तक का सफर काफी मुश्किलों भरा भी रहा. क्योंकि सेम जेंडर होने के कारण दोनों युवतियां शादी नहीं कर पा रही थीं. फिर कैसे हुई ये शादी चलिए जानते हैं यहां...
आज की तारीख में साइंस इतनी तरक्की कर गया है कि हमें आए दिन जेंडर चेंज के कई मामले देखने और सुनने को मिलते हैं. ऐक ऐसा ही मामला राजस्थान के भरतपुर से भी आया है जहां प्यार की खातिर महिला टीचर ने जेंडर चेंज करवाया और अपनी ही स्टूडेंट से शादी कर ली. दोनों की शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. चलिए जानते हैं इस पूरी लव स्टोरी के बारे में विस्तार से....
4 नवंबर को डीग इलाके के रहने वाले आरव कुंतल ने कल्पना नामक युवती से शादी की. बता दें, आरव जन्म से लड़की थीं और उनका नाम मीरा था. लेकिन कल्पना संग प्यार का खुमार उनके सिर पर कुछ इस कदर चढ़ा कि उन्होंने उसके लिए अपना जेंडर चेंज करवा लिया. फिर वह मीरा से बन गईं आरव.
दरअसल, डीग की रहने वाली मीरा बचपन से ही खुद को लड़का मानती थीं. वह हमेशा लड़कों की तरह रहतीं और लड़कों के साथ ही खेलतीं. वह 5 बहनें हैं और उनका कोई भाई नहीं है. पिता बीरी सिंह को भी लगता था कि मीरा उनकी बेटी नहीं, बल्कि बेटा है. वह घर के सभी वो काम करतीं जो कि एक बेटा करता है.
स्कूल में हुई कल्पना से मुलाकात मीरा स्पोर्ट्स की प्लेयर हैं. बचपन से ही स्पोर्ट्स में उन्हें काफी रूचि थी. इसलिए वह आगे चलकर कड़ी मेहनत के बाद स्पोर्ट्स टीचर बन गईं. उनकी तैनाती राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में हुई. उसी स्कूल में कल्पना भी पढ़ती थीं. कल्पना कबड्डी की बहुत अच्छी प्लेयर रह चुकी हैं. उन्होंने तीन बार कबड्डी में नेशनल भी लगाया है.
ऐसे शुरू हुआ अफेयर मीरा कल्पना को कबड्डी के नए-नए गुर सिखाती थीं. दोनों को एक दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि उनके बीच अफेयर शुरू हो गया. समय बीतता गया और दोनों अब शादी भी करना चाहती थीं. लेकिन सेम जेंडर होने के कारण वे एक दूसरे से शादी नहीं कर सकती थीं. मीरा को फिर याद आया कि उसने 2012 में एक न्यूज में पढ़ा था कि किसी ने अपना जेंडर चेंज करवाया है. इससे उन्हें पता लगा था कि डॉक्टर की मदद से आप अपना जेंडर चेंज करवा सकते हैं.
2019 से 2021 तक चली सर्जरी की प्रक्रिया मीरा ने फिर Youtube में इसके बारे में सर्च किया. उन्हें पता चला कि दिल्ली में एक डॉक्टर है जो जेंडर चेंज करने की सर्जरी करते हैं. मीरा उनसे मिलीं और अपना इलाज करवाया. 2019 से इलाज शुरू हुआ और लास्ट सर्जरी 2021 में हुई. अब मीरा पूरी तरह लड़का बन चुकी थीं. वह इससे काफी खुश थीं. उन्होंने अपना नाम मीरा से बदलकर आरव रख लिया.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









