
Yogi's Oath Ceremony: ताजपोशी से पहले योगी की भागवत से मुलाकात, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
AajTak
योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दूसरी बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथग्रहण से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत से योगी आदित्यनाथ की ये पहली मुलाकात रही. RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिनों के गोरखपुर दौरे पर हैं, जहां वो संघ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह. इसकी तैयारियां जोरों-शोर पर चल रही हैं. शपथग्रहण समारोह के पहले आला अधिकारी स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










