
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां का नाम लेने से इंकार करेगी माइरा, 8 साल के बाद अभिरा की जिंदगी में होगा नया ड्रामा
ABP News
ये रिश्ता क्या कहलाता है में 8 साल की लीप के बाद से कहानी एक दम बदल चुकी है. वो दिन दूर नहीं जब अभिरा और अरमान का आमना-सामना होगा. हालांकि, उससे पहले फोन पर ही अरमान ने उसे सुना दिया है.
स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने 8 साल का लीप दिखाया है. लीप के बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी एकदम बदल चुकी है. शो की कहानी का फोकस इन दिनों अभिरा और अरमान से ज्यादा माइरा और मुक्ति पर है.
शो में अब तक आने देखा कि माइरा और मुक्ति अब एक ही हॉस्टल में रहने के लिए जाएंगी. शो में अब तक देखने को मिला कि मजबूरी में अभिरा को अरमान की गाड़ी को सजाकर रिंकू की विदाई के लिए भेजना पड़ता है. ऐसे में अरमान फोन पर उसे खूब-खरी खोटी सुनाता है.
काजल और मनीषा की होगी लड़ाई
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि पोद्दार परिवार के सभी लोग एक डाइनिंग हॉल में इकट्ठा होने वाले हैं और खूब मस्ती मजाक करेंगे. शो में देखने को मिलेगा कि माइरा के लिए घर की औरतें शॉपिंग करके लाती हैं. इसी बीच काजल और मनीषा के बीच लड़ाई होने लगती है.













