
55 की उम्र में पिता बने प्रोड्यूसर मधु मंटेना, पत्नी ईरा ने दिया बेटे को जन्म
ABP News
Madhu Mantena Ira Trivedi Baby: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है. मधु और ईरा की पहली संतान ने दुनिया में जन्म लिया है.
बॉलीवुड के गलियारों से आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है. कभी किसी का ब्रेकअप तो किसी का पैचअप, तो वहीं किसी के घर में कोई खुशखबरी आई हो. इसी कड़ी में अब हाल ही में बॉलीवुड के गलियारों से एक खुशखबरी सामने आई है. फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी माता- पिता बन गए हैं. इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है.
ईरा ने दिया बेटे को जन्मईरा त्रिवेदी ने ईद के दिन यानी 21 मार्च को बेटे को जन्म दिया है. इस खबर को दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसे पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के पैर का निशान शेयर किया है. इसके साथ ही भगवान कृष्ण की फोटो भी है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हे कृष्ण, इस डिवाइन ब्लेसिंग के साथ हमारी जिंदगी को प्यार और रोशनी से भरने के लिए आपका शुक्रिया. ईरा और मैंने कल नवरात्रि के पवित्र दिनों और ईद के मौके पर अपने बच्चे का स्वागत किया.'
A post shared by Madhu Mantena (@madmantena)













