
'नागिन 7' का ये एक्टर बनेगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिन ऑफ का हिस्सा, वृंदा और अंगद की जिंदगी में मचाएगा कोहराम
ABP News
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पिन ऑफ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं शुरू होने वाला है. इस शो में नागिन 7 फेम कुशाग्र दुआ नेगेटिव कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं.
टीवी पर आए दिन नए-नए शोज टेलीकास्ट हो रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं. इसी बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी का स्पिन ऑफ सुर्खियों में छाया हुआ है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी का स्पिन ऑफ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं से टेलीकास्ट होने वाला है.
इस बारे में सुनने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है.क्योंकि सास भी कभी बहू थी का जबसे प्रीमियर हुआ है ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. शो में पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए-नए कलाकार भी देखे को मिल रहे हैं.
स्पिन ऑफ की कहानी अंगद और वृंदा पर होगी बेस्ड
लेकिन, तुलसी और मिहिर के किरदार में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय को देख लोग इस शो से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं.अब इस शो को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने स्पिन ऑफ लाने की प्लानिंग कर ली है. बता दें क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में अंगद और वृंदा की कहानी को दिखाया जाएगा.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












