
The 50 Grand Finale: टॉप 4 में आज फाइनल टक्कर, किसके सिर सजेगा जीत का ताज? जानें कब और कहां देख पाएंगे शो
ABP News
The 50 Grand Finale: टीवी का रियलिटी शो 'द 50' को आज अपना विनर मिलने वाला है. फैंस शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं शो से जुड़ी सारी डिटेल्स.
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच गया है. कई हफ्तों तक जबरदस्त टास्क और ड्रामा के बाद आज इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ ये सफर अब सिर्फ 5 मजबूत खिलाड़ियों तक रह गया है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कौन ट्रॉफी अपने नाम करेगा और पहले सीजन का विजेता बनेगा.
कब और कहां देख पाएंगे शो
कितनी मिलेगी प्राइज मनी?विनिंग प्राइज की बात करें तो 'द 50' की ऑफिशियल रिपोर्ट्स के मुताबिक विनर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. इसके अलावा विनर के एक फैन को भी 50 लाख रुपये से हिस्सा मिलेगा.
शो में हैं टॉप 12 कंटेस्टेंटबता दें, शो में अभी 12 टॉप कंटेस्टेंट हैं, जो विनर बनने की रेस में शामिल हैं. इनमें प्रिंस नरूला, मिस्टर फैजू (फैसल शेख), रजत दलाल, शिव ठाकरे, इम्मोर्टल काका (रविंदर सिंह), कृष्णा श्रॉफ, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, मनीषा रानी, अर्चना गौतम, विक्रांत सिंह और नेहल चुडासमा के नाम शामिल हैं.













