
Dhurandhar 2 BO Day 4 Worldwide: 'धुरंधर 2' का दुनियाभर में कहर, चार दिनों में 'गदर 2'-'जेलर' के उड़ा दिए परखच्चे, जानें-700 करोड़ी बनने से है कितनी दूर?
ABP News
Dhurandhar 2 BO Day 4 Worldwide: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में धमाल मचाया हुआ है. महज रिलीज के चार दिनों में इसने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' को धूल चटा दी है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने देश और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है. ये फिल्म बेहद जबरदस्त परफॉर्म कर रही है और हर दिन अपने छप्पर फाड़ कलेक्शन के साथ इतिहास रच रही है. महज चार दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी पहाड़ जैसा कलेक्शन कर डाला है और तमाम बड़े सुपरस्टार का रिकॉर्ड भी मिट्टी में मिला डाला है. आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर बॉलीवुड के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है. चलिए यहां जान लेते हैं कि धुरंधर 2 ने रिलीज के चौथे दिन दुनियाभर में कितनी कमाई कर डाली है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का वर्ल्डवाइड कितना हुआ कलेक्शन ‘धुरंधर 2’ ने अपनी अनाउंसमेंट के दिन से ही काफ़ी चर्चा बटोर ली थी. एडवांस बुकिंग से लेकर पेड प्रीव्यू शो और पहले वीकेंड तक, फ़िल्म हर मोर्चे पर उम्मीदों पर खरी उतरी है. हालांकि आधिकारिक आंकड़ों का इंतज़ार है, लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड को दुनिया भर में अनुमानित 691.32 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म किया है, जिसमें भारत में 454.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शामिल है. उम्मीद है कि इसका कुल कलेक्शन दुनिया भर में आसानी से 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा.
धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड गदर 2 सहित इन फिल्मों को दी मातईद के मौके पर, फिल्म ने रिलीज़ के सिर्फ़ चार दिनों में पेड प्रीव्यू सहित 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ इस स्पाई थ्रिलर ने गदर 2 (686 करोड़ रुपये), जेलर (607.3 करोड़ रुपये), और सालार (614.6 करोड़ रुपये) की दुनिया भर की कमाई को पार कर लिया है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.
700 करोड़ रुपये के ग्लोबल माइलस्टोन के बेहद करीब पहुंचने के साथ ही, अब यह फ़िल्म अपने अगले बड़े टारगेट पर नज़र गड़ाए हुए है जिनमें पीके (750.3 करोड़), स्त्री 2 और छावा (788.6 करोड़) शामिल है.













