
अनुष्का शर्मा 8 साल बाद करने वाली हैं कमबैक? अल्लू अर्जुन संग इस फिल्म में आएंगी नजर!
ABP News
अल्लू अर्जुन जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. उस फिल्म का नाम AA22xA6 अभी अस्थायी तौर पर रखा हुआ है, जिसमें अनुष्का शर्मा की एंट्री की बात कही जा रही है.
अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम AA22xA6 बताया जा रहा है. हालांकि, बाद में इसका नाम बदला जाएगा. एटली इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं.रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स देखने को मिलेंगे.
वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. रिपोर्ट के अनुसार अब इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हो चुकी है. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है.डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड की एक और टॉप एक्ट्रेस की इस फिल्म में एंट्री होने जा रही है.
आखिरी बार जीरो में नजर आई थीं अनुष्का
अभी फिल्मों को लेकर उनसे बात चल रही है और अगर ये खबर सच निकलती है तो ये फिल्म उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी. हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.आपको बता दें अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था.













