
फिल्म 'पेड्डी' में मृणाल ठाकुर का कैमियो? राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ करेंगी डांस नंबर
ABP News
राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है. खबरें हैं कि इस फिल्म में मृणाल ठाकुर कैमियो करती नजर आ सकती है.
राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा को बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म ने जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है.
'पेड्डी' में मृणाल ठाकुर करेंगी कैमियो ?रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर इस फिल्म में कैमियो करती नजर आ सकती हैं. कहा जा रहा है कि वह एक डांस नंबर में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देंगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउसंमेंट नहीं की गई है.
जल्द ही रिलीज होगा टीजरपेड्डी का एक्शन टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है. खबरों के मुताबिक, यह टीजर 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन के मौके पर सामने आ सकता है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. यह फिल्म गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक क्रिकेट टूर्नामेंट की कहानी दिखाएगी.
बुची बाबू सना के ने निर्देशन में बनी इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू और ईशान सक्सेना ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है. हाल ही में इसका गाना 'राय राय रा रा' रिलीज हुआ, जिसमें राम चरण का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












