
'धुरंधर 2' में नजर आए एक्टर आदित्य उप्पल ने की आदित्य धर की तारीफ, संजय दत्त के गाली वाले सीन को लेकर कहा ये
ABP News
फिल्म 'धुरंधर 2' के कलाकार लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में उमर हैदर का किरदार निभाने वाले आदित्य उप्पल ने हाल ही में आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. वहीं संजय दत्त को लेकर भी बात की.
फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' भी हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टार कास्ट को काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं इसमें नजर आए कलाकार भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं.
हाल ही में फिल्म में ASP उमर हैदर का किरदार निभाने वाले आदित्य उप्पल ने एबीपी इंटरटेनमेंट से बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने संजय दत्त के गाली वाले सीन को लेकर भी खुलकर बात की. आइए जानते हैं इस पर उन्होंने क्या कहा.
आदित्य उप्पल ने की आदित्य धर की तारीफ डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत शांत और संतुलित स्वभाव के इंसान हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने कई डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन आदित्य धर का काम करने का तरीका अलग है. वह हर चीज पर अच्छी रिसर्च करते हैं और कलाकारों को काम करने की पूरी आज़ादी देते हैं. यहां तक कि मुश्किल हालात में भी उन्होंने उन्हें कभी गुस्सा करते नहीं देखा.
A post shared by Aditya Uppal (@adityauppal)

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












