
The 50 Winner: शिव ठाकरे बने 'द 50' के विनर, जानें- ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी
ABP News
The 50 Winner Announced: रियलिटी शो ‘द 50’ को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया. इस शो की ट्रॉफी शिव ठाकरे ने अपने नाम की और उनके फैन को 50 लाख की प्राइज मनी मिली.
रियलिटी शो 'द 50' अब खत्म हो गया है. हफ़्तों की कड़ी टक्कर और मज़ेदार एपिसोड्स के बाद,शो को भी आखिरकार अपना विनर मिल गया है. शुरुआत में, इस शो में टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया से आए 50 कंटेस्टेंट्स शामिल थे. लेकिन एक-एक कर कंटेस्टेंट्स बाहर होते गए और जब शो अपने फ़ाइनल एपिसोड तक पहुंचा, तो मुट्ठी भर कंटेस्टेंट्स ही बचे थे. वहीं कई धुरंधरों से मुकाबला करने के बाद आखिरकार शिव ठाकरे ने 'द 50' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जानते हैं उन्हें कितनी प्राइज मनी मिली है.
शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विनर बता दें कि शिव ठाकरे ने मिस्टर फैजू, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ से जबरदस्त मुकाबला करने के बाद ‘द 50’ शो की पहली ट्रॉफी अपने नाम की. शिव ठाकरे को शो की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की कैश प्राइज़ मनी मिली हैं. वहीं फैंस ने सोशल मीडिया पर जाकर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से हकदार बताया. इस जीत के साथ, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रियलिटी टीवी की दुनिया में उनकी फ़ैन फ़ॉलोइंग और पॉपुलैरिटी कितनी ज़बरदस्त है.
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)













