
ईद के जश्न में डूबे सेलेब्स, सोनाक्षी-जहीर से लेकर हिना-दीपिका तक ने यूं मनाई ईद, देखें फोटोज
ABP News
Eid 2026: ईद का त्योहार इस बार भी सितारों के लिए बेहद खास रहा, जहां कई सेलेब्स जश्न में डूबे नजर आए. आइए देखते हैं कैसे सोनाक्षी-जहीर से लेकर हिना-दीपिका तक ने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया.
ईद के मौके पर पूरे देश में खुशियों और जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी इस त्योहार को अपने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. सोनाक्षी सिन्हा से लेकर हिना खान तक कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने ईद सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं. सभी ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी.
सोनाक्षी ने ईद सेलिब्रेशन की दिखाई झलकबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ ईद सेलिब्रेट की. उन्होंने कई फोटोज शेयर कीं, जिनमें सोनाक्षी साड़ी और जहीर कुर्ते में नजर आए. फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












