
Year Ender 2021: इन्वेस्टर्स को 2021 ने बनाया मालामाल, शेयर मार्केट से हुई इतने लाख करोड़ की कमाई
AajTak
Year Ender 2021: शेयर मार्केट के बुल रन से मुनाफा कमाने वाले इन्वेस्टर्स में खुदरा निवेशकों (Retail Investors) की अच्छी-खासी तादाद है. इसका अंदाजा डीमैट अकाउंट (Demat Account) की रिकॉर्ड तेजी से बढ़ती संख्या से लगाया जा सकता है.
साल 2021 के अंत में भले ही शेयर मार्केट (Share Market) पर महामारी का दबाव आया हो, लेकिन इससे पहले बाजार ऐतिहासिक बुल रन (Bull Run) का गवाह बना. इस बुल रन के दम पर मार्केट ने इकोनॉमी से उलट परफॉर्म किया और इन्वेस्टर्स को मालामाल बनाया. साल के दौरान घरेलू बाजारों ने ऑल-टाइम हाई लेवल (All Time High) को भी हासिल किया. इस जबरदस्त तेजी से साल 2021 में इन्वेस्टर्स की संपत्ति 72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











