
Mauni Amavasya 2026 Shubh Muhurat: आज है मौनी अमावस्या, जानें स्नान-दान, पूजा और तर्पण का शुभ समय
AajTak
Mauni Amavasya 2026: आज मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त से सूर्योदय तक का समय स्नान और दान के लिए सबसे शुभ माना गया है. जो लोग गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते, वे घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.
Mauni Amavasya 2026: आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य करने, भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या पर आज स्नान, तर्पण, पूजा और दान के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें किए गए कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है.
मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:32 बजे से 06:23 बजे तक
प्रातः संध्या: सुबह 05:58 बजे से 07:15 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:27 बजे से 01:11 बजे तक
पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.












