
10वीं पास के लिए कई विभागों में 21,614 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख तक, जानें डिटेल
AajTak
देशभर के अलग-अलग विभागों में इस हफ्ते कुल 21,614 पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं. इनमें राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और RBI जैसी बड़ी भर्तियां शामिल हैं. 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है.
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. इस हफ्ते सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. देश के अलग-अलग राज्यों और विभागों में कुल 21,614 पदों पर भर्तियां निकली हैं. इनमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए मौके हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. यहां हम आपको इस हफ्ते की 6 बड़ी भर्तियों के बारे में बता रहे हैं,.
1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) में कई पदों पर भर्ती सबसे पहले बात करते हैं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की. बोर्ड ने एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है.इस पोस्ट के जरिए 10,644 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का CET पास होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार का 12वीं पास होना, कंप्यूटर कोर्स किया होना और राजस्थानी संस्कृति और हिंदी का सामान्य ज्ञान होना चाहिए.
उम्र सीमा 18 से 40 साल तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग और महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल होंगे. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार सैलरी दी जाएगी. आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी क्रीमीलेयर के लिए 600 रुपये, जबकि अन्य वर्गों के लिए 400 रुपये है.
आवेदन RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर किया जा सकता है.
2. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5,500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती दूसरी बड़ी भर्ती हरियाणा पुलिस में निकली है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5,500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल है.
इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











