
Panchgrahi Yog 2026: आज मौनी अमावस्या पर बन रहा पंचग्रही योग, शाम होते ही बदल जाएगी 3 राशियों की किस्मत!
AajTak
Panchgrahi Yog 2026: मौनी अमावस्या को सनातन धर्म में विशेष पुण्यदायी माना जाता है और जब इसी दिन पंचग्रही योग का निर्माण होता है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा एक ही राशि में एकत्र हो जाते हैं, तो पंचग्रही योग बनता है.
Panchgrahi Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल को जीवन में होने वाले बड़े बदलावों का संकेत माना जाता है. जब एक या दो ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, लेकिन जब पांच प्रमुख ग्रह एक ही राशि में आ जाएं, तो उसे बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली योग माना जाता है. आज वर्ष 2026 की मौनी अमावस्या पर ऐसा ही एक खास संयोग बनने जा रहा है, जिसे पंचग्रही योग कहा जाता है. यह योग कई वर्षों बाद बन रहा है और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है.
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय मकर राशि में पहले से ही सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र विराजमान हैं. वहीं 18 जनवरी 2026 को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर चंद्रमा भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होगा. शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में इतने ग्रहों का एक साथ होना इसे और भी प्रभावशाली बना देता है. यह योग कार्यक्षेत्र, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और मानसिक संतुलन पर गहरा असर डाल सकता है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह पंचग्रही योग लग्न भाव में बनेगा. लग्न भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा को दर्शाता है. इस योग के प्रभाव से मकर राशि के जातकों में आत्मबल बढ़ेगा, नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं , आपको समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं. हालांकि अत्यधिक अहंकार से बचना आवश्यक होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि की कुंडली में यह पंचग्रही योग छठे भाव में बन रहा है. छठा भाव शत्रु, रोग, ऋण और प्रतिस्पर्धा से जुड़ा होता है. इस योग के प्रभाव से सिंह राशि के जातक अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं, लेकिन दिनचर्या और खानपान में अनुशासन जरूरी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











