
Shaddi-Vivah Shubh Muhurat 2026: 2026 में देवशयनी एकादशी से पहले और देवउठनी एकादशी के बाद कितने रहेंगे विवाह के मुहूर्त, जानें?
AajTak
Shaddi-Vivah Shubh Muhurat 2026: साल 2026 उन लोगों के लिए खास रहने वाला है जो विवाह की तैयारी में हैं. देवशयनी एकादशी से पहले कई महीनों तक लगातार शुभ मुहूर्त मिलेंगे, वहीं चातुर्मास के बाद देवउठनी एकादशी से फिर से विवाह का शुभ दौर शुरू होगा. तो आइए जानते हैं कि साल 2026 शादी-विवाह के लिए कितने मुहूर्त रहने वाले हैं.
Shaddi-Vivah Shubh Muhurat 2026: हिंदू धर्म में विवाह को सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. इसी कारण शादी की तारीख तय करते समय पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ काल का विशेष ध्यान रखा जाता है. वर्ष 2026 में भी देवशयनी एकादशी और देवउठनी एकादशी के बीच का समय विवाह के लिहाज से खास रहेगा, क्योंकि इसी अवधि में चातुर्मास के कारण शादी-विवाह पर रोक लग जाएगी. तो आइए जानते हैं कि साल 2026 में देवशयनी एकादशी से पहले और देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के कितने मुहूर्त रहने वाले हैं.
देवशयनी एकादशी से पहले विवाह मुहूर्त (जनवरी से जुलाई 2026)
देवशयनी एकादशी से पहले का समय शादी के लिए अनुकूल माना जाता है. 2026 में यह अवधि फरवरी से लेकर जुलाई के अंतिम सप्ताह तक रहेगी. इस दौरान मकर संक्रांति के बाद, बसंत पंचमी, फाल्गुन और वैशाख जैसे महीनों में खूब शादियां होती हैं. 2026 में देवशयनी एकादशी से पहले कुल लगभग 35 से 40 विवाह मुहूर्त बन रहे हैं. इनमें फरवरी, मार्च और अप्रैल सबसे अधिक शुभ माने जा रहे हैं. मई और जून में भी सीमित लेकिन अच्छे मुहूर्त मिलते हैं.
फरवरी 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त- 5 फरवरी 2026, 6 फरवरी 2026, 8 फरवरी 2026, 10 फरवरी 2026, 12 फरवरी 2026, 14 फरवरी 2026, 19 फरवरी 2026, 20 फरवरी 2026, 21 फरवरी 2026, 24 फरवरी 2026, 25 फरवरी 2026, 26 फरवरी 2026
मार्च 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त- 1 मार्च 2026, 2 मार्च 2026, 3 मार्च 2026, 4 मार्च 2026, 7 मार्च 2026, 8 मार्च 2026, 9 मार्च 2026, 11 मार्च 2026, 12 मार्च 2026.
अप्रैल 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त- 15 अप्रैल 2026, 20 अप्रैल 2026, 21 अप्रैल 2026, 25 अप्रैल 2026, 26 अप्रैल 2026, 27 अप्रैल 2026, 28 अप्रैल 2026, 29 अप्रैल 2026.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











