
मंत्र से फुटबॉल मैच जिताने का वादा... तांत्रिक ने फैंस से वसूले 36 लाख! हार गई टीम
AajTak
एक तांत्रिक ने मैच जिताने के लिए फैंस से 36 लाख रुपये वसूल लिए. जब मैच का परिणाम आया तो वो टीम हार गई थी, जिसकी जीत के लिए उसके प्रशंसकों ने तांत्रिक को पैसा दिया था.
अफ्रिका के माली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. खुद को ईश्वर से बात कर सकने वाला बताकर एक तांत्रिक ने कुछ लोगों से अच्छी खासी रकम उगाह ली. एक फुटबॉल टीम के प्रशंसकों को यह भरोसा दिलाया कि वह अपने मंत्र से मैच में उनकी टीम को जीत दिलवा सकता है. जब मैच खत्म हुआ तो रिजल्ट कुछ और ही आया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, माली को अफ्रीकी कप जीतने में मदद करने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने के बदले 30,000 पाउंड (करीबन 36 लाख रुपये) लेने वाले तांत्रिक को हार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
आध्यात्मिक गुरु ने दावा किया कि भगवान ने उसे फुटबॉल टूर्नामेंट में माली को जीत दिलाने की शक्ति दी है. वह अपने मंत्र से माली की टीम को मैच में जीत हासिल करने में मदद कर सकता है. ऐसा करके उसने टीम के फैंस से करीब 30 हजार पाउंड तक की रकम उगाह ली. टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पुलिस ने उसे धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया.
मंत्र की शक्ति से मैच जीताने की बात कही थी इस स्वघोषित आध्यात्मिक गुरु ने माली के अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीतने का वादा करके भोले -भाले प्रशंसकों से 30,000 पाउंड वसूल लिया था. फिर टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई. इस शख्स का नाम करामोगो सिनायोको है. उसने समर्थकों से नकद पैसे की मांग की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपनी शक्तियों और मंत्रों का इस्तेमाल करके उन्हें जीत दिलाएगा.
इस शख्स की पहचान एक तांत्रिक के रूप में है और वह खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता है. इस व्यक्ति के दावों को तब विश्वसनीयता मिली जब उसने कहा कि भगवान ने उसे बताया था कि माली अंतिम 16 में ट्यूनीशिया को हरा देगा. उन्होंने कहा कि पूरा पड़ोस मुझे बधाई देने के लिए मेरे घर आया था, शहर भर से लोग मुझे देखने आए थे.
इसके बाद सिनायोको ने क्वार्टर फाइनल में टीम की सफलता को दोहराने का संकल्प लिया. हालांकि, जब माली सेनेगल से 1-0 से हार गया और टूर्नामेंट से बाहर हो गया, तो प्रशंसकों की भक्ति क्रोध में बदल गई. अंतिम सीटी बजते ही, भारी भीड़ राजधानी बामाको में सिनायोको के घर पर उमड़ पड़ी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












