
ये दादा-दादी की पहली हवाई ट्रिप है... हरियाणा के युवक ने जीता दिल, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर हरियाणा के एक लड़के का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. इसमें देखे जा रहा है कि वह अपने दादा-दादी को पहली बार दुबई की हवाई यात्रा करवा रहा है, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. लाखों यूजर लड़के की तारीफ कर रहे हैं.
कहते हैं सपनों की कोई उम्र नहीं होती है. अगर आपके अपने साथ हो तो पहला अनुभव हर उम्र में खास बन जाता है. सोशल मीडिया पर हरियाणा के युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है. उसने अपने दादा-दादी को उनकी जिंदगी की पहली हवाई और अंतरराष्ट्रीय ट्रिप पर दुबई की सैर कराने का सपना पूरा कर दिया. युवक ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.
इस वीडियो को देख यूजर बहुत इमोशनल हो रहे हैं और लड़के की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे इस वीडियो को Ankit Big Mouth अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो की शुरुआत एयरपोर्ट से होती है, जहां दादा-दादी पहली बार हवाई जहाज में बैठने वाले हैं. हवाई जहाज में बैठने से पहले एयरपोर्ट से वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा रहा है कि बुजुर्ग दादा-दादी बहुत खुश हैं. उनकी आंखों में एक्साइटमेंट भी है और थोड़ा डर भी. उनका पोता हर कदम पर उनका साथ दे रहा है.
भावुक होता पल
वहीं, वीडियो में ये भी देखा जा रहा है कि दादी इमोशनल होकर अपने पोते को दुआएं दे रही हैं. युवक के दादा गर्व से कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी विदेश घूम पाएंगे. आज के टाइम पर मीडिल क्लास के लिए हवाई जहाज में सफर करना आम बात नहीं है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











