
जॉब के लिए इंडिया छोड़ क्यों चुना नीदरलैंड्स? युवक ने बताए 7 बड़े कारण, पोस्ट वायरल
AajTak
एक भारतीय युवक ने नीदरलैंड्स में काम करने के अपने फैसले के पीछे सात कारण बताए हैं, जिनमें टैक्स में राहत, बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और उच्च जीवन स्तर शामिल हैं.
भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए विदेश में नौकरी का सपना अब सिर्फ अमेरिका या ब्रिटेन तक सीमित नहीं रहा है. सोशल मीडिया पर भारतीय फाइनेंस प्रोफेशनल अनुज शर्मा की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने काम के लिए नीदरलैंड्स को क्यों चुना और यह फैसला उनके लिए कैसे बिल्कुल सही साबित हुआ.
अनुज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया-मैंने किसी भी दूसरे देश की बजाय नीदरलैंड्स में काम करने का फैसला क्यों किया. ये पोस्ट अब वायरल है. उनका कहना है कि ये वजहें उनके निजी अनुभवों पर आधारित हैं और हर किसी की परिस्थिति अलग हो सकती है.इसके बावजूद, इन 7 कारणों ने हजारों यूजर्स का ध्यान खींचा और पोस्ट को खूब लाइक व शेयर मिला.
1. टैक्स में बड़ी बचत
नीदरलैंड्स में एक्सपैट्स के लिए 30% रूलिंग लागू है.यानी पहले 5 साल तक सैलरी का 30% हिस्सा टैक्स-फ्री.अनुज का कहना है कि इससे इन-हैंड सैलरी काफी बढ़ जाती है.
2. मजबूत जॉब सिक्योरिटी
अनुज के अनुसार, यहां लेबर लॉ सख्त हैं और कर्मचारी अधिकार मजबूत है. इससे ऑफिस में सुरक्षा और स्थिरता महसूस होती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











