
पहली बार दुनिया के सामने आए ये अनदेखे लोग… देखें इस रहस्यमय ट्राइब का Video
AajTak
अब तक अंडमान के सेंटिनल द्वीप पर रहने वाले सेंटिनलीज ट्राइब को सबसे रहस्यमय ट्राइब समझा जाता रहा है, जो बाकी दुनिया से कटे हुए हैं. लेकिन, इनकी तरह कई ऐसे जनजातीय समूह हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं. ऐसे ही कुछ अनदेखे लोगों का हाल में पता लगाया गया है.
आधुनिक जिंदगी से दूर आज भी पाषाण काल के तौर-तरीके अपनाते हुए जीवन-जीने वाले लोग इस धरती पर मौजूद हैं. दुनिया के वैसे दुर्गम इलाके जो घने जंगलों से घिरे हुए हैं, जहां आम लोग जाने की जहमत नहीं उठा सकते. ऐसी जगह पर बाकी दुनिया की नजरों से छिपकर ये लोग रहते हैं. वाले इलाकों में रहते हैं. ऐसे ही एक अनदेखे ट्राइब की झलक पहली बार कैमरे में कैद हुई है और एक खोजक्र्ता ने दावा किया है कि इससे पहले इन लोगों को कभी किसी ने नहीं देखा है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी संरक्षणवादी ने एक पॉडकास्ट में अमेजन की एक ऐसी जनजाति की अभूतपूर्व फुटेज शेयर की है,जिसका अभी तक किसी से संपर्क नहीं हुआ है. पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बात करते हुए अमेरिकी संरक्षणवादी और लेखक पॉल रोसोली ने बताया कि अमेजन में काम करते हुए उन्होंने दो दशक बिताए हैं. उनका कहना है कि वह क्षण उनके जीवन के सबसे गहन अनुभवों में से एक था. इस सब को समझने के लिए, मुझे आपको यह फुटेज दिखाना पड़ा. यह पहले कभी नहीं दिखाया गया है. ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है.
अब तक, आधुनिक दुनिया के संपर्क से दूर रहने वाले जनजातियों के फुटेज धुंधले रहे हैं. जैसे कि अंडमान में रहने वाले सबसे खूंखार ट्राइब सेंटेनलीज की कुछ तस्वीरें या फोटो भी पहले लिए गए थे, लेकिन इनकी क्वालिटी ठीक नहीं थी. आमतौर पर पहले पुराने कैमरा उपकरणों के साथ दूर से लिए फोटो लिए गए हैं.
अमेजन के जंगलों में रहती है ये रहस्यमय जनजाति वीडियो में अमेजन के जंगल में रहने वाले इस जनजाति का झुंड सुदूर समुद्र तट पर पहुंचता है. वे सावधानी के साथ आगे बढ़ते हैं. फिर उनकी नजर अजनबियों पर यानी हम पर पड़ती है. वेलोग ध्यान से हमें देखते हैं. उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वेलोग हर छोटी से छोटी बात को समझने और संभावित खतरे का भांपने का प्रयास कर रहे हैं.
रोसोली को याद है कि जब वे हथियारों के साथ एक फॉर्मेशन कर रहे तो उन्होंने उनकी बॉडी लैंग्वेज को ध्यान से देखा था. उनके चलने का तरीका देखो. उनके इशारा करने का तरीका देखो. उसे धनुष के साथ देखो, वह एक आदमी की ओर इशारा करते हुए कहता है जो तीर को धनुष पर चढ़ा रहा है.
उनका कहना है कि शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि सब कुछ बेकाबू हो जाएगा और हिंसा में बदल जाएगा. मैं हर दिशा में देख रहा था और सोच रहा था कि तीर किस दिशा से आ सकती है. फिर कुछ बदल गया. जैसे-जैसे वे दूरी कम करते गए, जनजाति के लोग अपने हथियार नीचे करने लगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











