
दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का फेयरवेल मैसेज वायरल, लोग बोले-'आपने तो मुझे भी रुला दिया मैम'
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर द्वारा सेमेस्टर खत्म होने पर छात्रों को भेजा गया भावुक फेयरवेल मैसेज वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने छात्रों से जुड़ाव, उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं और उन्हें छोड़ने की भावनात्मक पीड़ा शेयर की, जिसे पढ़कर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए.
सेमेस्टर खत्म होने पर दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर का छात्रों के लिए लिखा गया फेयरवेल मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस संदेश ने न सिर्फ छात्रों बल्कि आम लोगों को भी भावुक कर दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. कविता के. ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने हर सेमेस्टर के लास्ट में छात्रों से विदा लेने के अनुभव को शब्दों में बयां किया.
‘हर सेमेस्टर की विदाई आसान नहीं होती’ डॉ. कविता ने लिखा कि हर बार छात्रों को विदा करना आसान नहीं होता. उन्होंने बताया कि पहले वार्षिक सिस्टम में शिक्षकों को छात्रों के साथ ज्यादा समय मिलता था, जिससे एक गहरा रिश्ता बन पाता था. लेकिन सेमेस्टर सिस्टम में समय बहुत जल्दी निकल जाता है. पढ़ाई तो होती है, लेकिन छात्रों को सही मार्गदर्शन देने के लिए समय हमेशा कम पड़ जाता है. उन्होंने कहा कि शिक्षक हर बैच को याद रखते हैं और छात्रों के आगे बढ़ने, आत्मविश्वासी बनने और सफल होने की कामना करते हैं.
छात्रों को भेजा गया खास फेयरवेल मैसेज अपनी पोस्ट के साथ डॉ. कविता ने एक फेयरवेल मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जो उन्होंने परीक्षा के बाद छात्रों को भेजा था. इसमें उन्होंने छात्रों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि उन्हें भरोसा है कि सभी को अच्छे अंक मिलेंगे, क्योंकि सेमेस्टर के दौरान सभी ने मिलकर मेहनत की थी. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले सेमेस्टर में वह कोई सामान्य वैकल्पिक विषय नहीं पढ़ाएंगी, इसलिए यह संदेश उनके लिए और भी खास था. उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, सफल रहें और खुश रहें.
सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं डॉ. कविता की इस पोस्ट पर लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा- आपने तो मुझे भी रुला दिया मैम. दूसरे ने कहा- यह संदेश दिल को छू लेने वाला है. वहीं एक और यूजर ने इसे बहुत कीमती और अनमोल बताया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











