
WTC Latest Table: 8 मैच और 4 टीमें... वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की पिक्चर अब तक साफ नहीं, जानें टीम इंडिया का पूरा गणित
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में फाइनल की पिक्चर अब तक साफ नहीं हुई है. अब आठ मैच बचे हुए हैं, लेकिन चार टीमेंफाइनल की रेस में तरह बनी हुई हैं. फिलहाल WTC की अंकतालिका में साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर है.
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. फिलहाल यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अब टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर (गुरुवार) से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सीरीज में 2-1 की बढ़त ले लेगी. वैसे भी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण है.
WTC फाइनल के जंग जारी...
देखा जाए तो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 में फाइनल की पिक्चर अब तक साफ नहीं हुई है. केवल आठ मैच बचे हुए हैं, लेकिन चार टीमें अब भी फाइनल की रेस में पूरी तरह बनी हुई हैं. इनमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से आउट हो चुके हैं.
फिलहाल WTC की अंकतालिका में साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर है. साउथ अफ्रीका के 10 मैचों में 6 जीत, तीन हार और एक ड्रॉ से 76 अंक हैं. साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 63.33 है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया के 15 मैचों में 9 जीत, चार हार और 2 ड्रॉ से 106 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 58.89 है. तीसरे नंबर पर मौजूदा भारत के 17 मैचों में 9 जीत, 6 हार और 2 ड्रॉ से 114 अंक हैं. भारत के अंकों का प्रतिशत 55.88 है. भारत को मौजूदा चक्र में 2 मैच खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हैं.
48.21 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जो रेस से बाहर हो चुकी है. उधर श्रीलंकाई टीम पांचवें नंबर पर है, लेकिन उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं कम हैं. श्रीलंकाई टीम के 45.45 प्रतिशत अंक हैं और वह अधिकतम 53.85 प्रतिशत अंकों तक पहुंच सकती है. इंग्लैंड छठे, पाकिस्तान सातवें, बांग्लादेश आठवें और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











